FIH World Cup 2023: ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने खिलाड़ियों के लिए की ईनाम की घोषणा

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शुक्रवार को 10-10 लाख रुपये के ईनाम की घोषणा की जो एफआईएच ओडिशा पुरुष हॉकी विश्व कप में भाग लेने वाले ओडिशा के रहने वाले भारतीय खिलाड़ियों अमित रोहिदास और नीलम संजीप सेस को दिए जाएंगे.

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ( Photo Credit:Twitter/ Ians)

राउरकेला, 13 जनवरी : ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक (Naveen Patnaik) ने शुक्रवार को 10-10 लाख रुपये के ईनाम की घोषणा की जो एफआईएच ओडिशा पुरुष हॉकी विश्व कप में भाग लेने वाले ओडिशा के रहने वाले भारतीय खिलाड़ियों अमित रोहिदास और नीलम संजीप सेस को दिए जाएंगे. रोहिदास और सेस दोनों ने भारतीय टीम में जगह बनाई जो शुक्रवार को स्पेन के खिलाफ अपने अभियान की शुरूआत करेगी.

टोक्यो ओलंपिक कांस्य पदक विजेता रोहिदास भारतीय टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह के उपकप्तान भी हैं. उसके नाम पर 127 मैच का अनुभव हैं, लेकिन पेनल्टी कार्नर के दौरान डिफेंडर को हमेशा एक विकल्प के रूप में उपयोग किया जाता है और उसने अब तक 18 अंतरराष्ट्रीय गोल किए हैं. यह भी पढ़ें : ICC U19 Womens T20 World Cup: पहली बार खेला जाना है महिला अंडर-19 वर्ल्ड कप, जानें वर्ल्ड का फुल शेड्यूल

रोहिदास के साथ डिफेंस में गोल की रखवाली स्थानीय खिलाड़ी संजीप सेस करेंगे. 30 अंतरराष्ट्रीय मैच और पांच गोल के साथ विश्व कप स्थल से कुछ किलोमीटर दूर कदोबहाल गांव के रहने वाले संजीप सेस राउरकेला के बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम में अपनी उपस्थिति से घरेलू दर्शकों को उत्साहित करने की कोशिश करेंगे.

'हॉकी का पालनहार' सुंदरगढ़ के लिए यह गर्व का क्षण होगा, जब दोनों खिलाड़ी भारतीय रंग पहनकर मैदान पर उतरेंगे. राउरकेला के बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम में दर्शक निश्चित रूप से हर बार गेंद प्राप्त करने पर रोहिदास और संजीप सेस का हौसला बढ़ाएगें.

Share Now

संबंधित खबरें

स्पेन में रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात: महिला ने पार्टनर का प्राइवेट पार्ट काटा, फिर चाकू गोदकर उतारा मौत के घाट

Maharashtra: डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार ने सतारा में यशवंतराव चव्हाण के स्मारक पर दी श्रद्धांजलि, पति अजीत पवार की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने की कोशिश (Watch Video)

Sri Lanka vs England, 2nd T20I Match Live Score Update: पल्लेकेले में श्रीलंका बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Sri Lanka vs England, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: पल्लेकेले में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\