Zimbabwe National Cricket Team vs Sri Lanka National Cricket Team, 1st ODI Match 2025: जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की वनडे सीरीज 2025 (ODI Series 2025) का पहला मुकाबला कल यानी 29 अगस्त को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हरारे (Harare) के हरारे स्पोर्ट्स क्लब स्टेडियम (Harare Sports Club) में भारतीय समयानुसार दोपहर 1:00 बजे से खेला जाएगा. एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) की तैयारियों के मद्देनजर यह सीरीज खेली जाएगी. दोनों टीमों के बीच दो मैचों की वनडे और तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज (T20I Series 2025) खेली जाएगी, सीरीज का आखिरी मुकाबला सात सितंबर को खेला जाएगा. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है. इस सीरीज में जिम्बाब्वे की अगुवाई क्रेग एर्विन (Craig Ervine) कर रहीं हैं. जबकि, श्रीलंका की कमान चरिथ असलंका (Charith Asalanka) के कंधों पर हैं. यह भी पढें: SOB W vs WEF, 32nd Match The Hundred 2025 The Rose Bowl Pitch Report And Weather Update: द रोज़ बाउल में साउदर्न ब्रेव के बल्लेबाज करेंगे रनों की बारिश या टीम वेल्श फायर के गेंदबाज मचाएंगे कोहराम, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल
फिलहाल श्रीलंका की टीम 103 की रेटिंग के साथ वनडे टीम रैंकिंग में चौथे पायदान पर है. वनडे और टी20 फॉरमेट के लिए श्रीलंका की अगुवाई चैरिथ असलांका कर रहे हैं. वनडे की बात करें तो श्रीलंका इस समय शानदार फॉर्म में है. श्रीलंका की टीम ने हाल ही में घरेलू मैदान पर बांग्लादेश के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज 2-1 से जीती है. श्रीलंका एकदिवसीय श्रृंखला के लिए स्पष्ट पसंदीदा के रूप में शुरुआत करेगा. श्रीलंका की टीम से खेल के सभी पहलुओं में जिम्बाब्वे पर हावी होने की उम्मीद है.
दूसरी तरफ, जिम्बाब्वे को 55 रेटिंग के साथ आईसीसी मेंस वनडे टीम रैंकिंग में 11वें स्थान पर काबिज है. जिम्बाब्वे का नेतृत्व क्रेग एर्विन कर रहे हैं. अनुभवी खिलाड़ी ब्रेंडन टेलर राष्ट्रीय टीम में वापसी कर रहे हैं. जिम्बाब्वे की टीम के लिए यह बड़ी खुशखबरी है. जिम्बाब्वे ने सिकंदर रज़ा, रिचर्ड नगारावा, क्लाइव मैंडे और ब्रायन बेनेट जैसे खिलाड़ियों के साथ एक प्रतिस्पर्धी टीम भी नामित की है. जिम्बाब्वे की टीम ने आखिरी वनडे सीरीज इस साल फरवरी में आयरलैंड के खिलाफ खेली थी. जिम्बाब्वे की टीम ने इसे 2-1 से जीता.
जिम्बाब्वे बनाम श्रीलंका हेड टू हेड रिकॉर्ड (ZIM vs SL ODI Head To Head)
जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीस अबतक कुल 64 वनडे इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान श्रीलंका की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. पाकिस्तान की टीम ने 49 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, जिम्बाब्वे की टीम को महज 12 मैचों में ही जीत नसीब हुई हैं. वहीं, तीन मुकाबलों का कोई परिणाम नहीं निकला. इस सीरीज में जिम्बाब्वे की टीम अपने आकंड़ें सुधारना चाहेगी.
वनडे टीम में वानिंदु हसरंगा हुए बाहर
वानिंदु हसरंगा की वनडे टीम से अनुपस्थिति शायद उनकी हाल की चोट की वजह से है. बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे मैच में वानिंदु हसरंगा को हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आ गया था. यह श्रीलंका के लिए एक बड़ा झटका है. वानिंदु हसरंगा ने महज 11.67 की औसत से 9 विकेट लेकर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज के रूप में खुद को साबित किया था. वानिंदु हसरंगा बल्ले और गेंद दोनों से टीम को मजबूती देते हैं और उनका टीम में होना संतुलन बनाए रखने के लिए जरूरी माना जाता है.
हरारे में खेले जाएंगे सभी मुकाबले
जिम्बाब्वे दौरे का आगाज दो मैचों की वनडे सीरीज के साथ होगा. इसके बाद तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 29 अगस्त को हरारे में खेला जाएगा, जबकि दूसरा वनडे मैच 31 अगस्त को खेला जाएगा. इसके बाद टी20 सीरीज का पहला मैच 3 सितंबर को खेला जाना है, जबकि दूसरा मुकाबला 6 सितंबर को खेला जाएगा. वहीं तीसरा मुकाबला 7 सितंबर को खेला जाना है. टी20 सीरीज के लिए श्रीलंका ने टीम का ऐलान नहीं किया है.
श्रीलंका के जिम्बाब्वे दौरे का शेड्यूल
पहला वनडे: 29 अगस्त, हरारे
दूसरा वनडे: 31 अगस्त, हरारे
पहला टी20 मैच: 3 सितंबर, हरारे
दूसरा टी20 मैच: 6 सितंबर, हरारे
तीसरा टी20 मैच: 7 सितंबर, हरारे.
नोट: जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.













QuickLY