Zimbabwe National Cricket Team vs Afghanistan National Cricket Team, 1st T20I Match Scorecard Update: ज़िम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज (T20 Series) का पहला मुकाबला आज यानी 29 अक्टूबर को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हरारे (Harare) के हरारे स्पोर्ट्स क्लब (Harare Sports Club) में खेला जा रहा हैं. जिंबॉब्वे ने टेस्ट मैच में 73 रन से जीत दर्ज की है. यह सीरीज जिम्बाब्वे के लिए 2026 टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियों का अहम हिस्सा भी है, जो भारत और श्रीलंका में आयोजित होगा. दोनों टीम आज तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच में जीत के साथ शुरुआत करने के इरादे से उतरेंगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीरीज में ज़िम्बाब्वे की अगुवाई सिकंदर रजा (Sikandar Raza) कर रहे हैं. जबकि, अफगानिस्तान की कमान राशिद खान (Rashid Khan) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: England Women vs South Africa Women, 1st Semi-Final Scorecard: गुवाहाटी में दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को दिया 320 रनों का टारगेट, लॉरा वोल्वार्ड्ट ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड
टी20 सीरीज का पहला मैच 29 अक्टूबर को हरारे में खेला जा रहा हैं, इसके बाद 31 अक्टूबर और 2 नवंबर को दूसरा और तीसरा मैच भी इसी मैदान पर खेला जाएगा. जिंबॉब्वे टीम ने टी20 फॉरमेट में शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार पांच मैच जीते हैं. दूसरी तरफ अफगानिस्तान टीम का प्रदर्शन टी20 फॉरमेट में काफी खराब रहा है. अफगानिस्तान टीम लगातार पांच मैच हार चुकी है.
अफगानिस्तान को पिछले टी20 सीरीज में बांग्लादेश के खिलाफ 3-0 से करारी हार झेलनी पड़ी है.
जिंबॉब्वे बनाम अफगानिस्तान पहला टी20 हरारे स्पोर्ट्स क्लब जिंबॉब्वे में खेला जाएगा. इस पिच पर बल्लेबाजी आसान नजर आई है. इस मैदान पर अभी तक 81 मैच खेले गए हैं. पहली पारी का औसत स्कोर 157 रन है और दूसरी पारी का औसत स्कोर 136 रन है. इस मैदान पर पिछले 5 मैचों में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने तीन मैच जीते हैं. तेज गेंदबाजों को इस पिच पर काफी मदद मिलती है तेज गेंदबाजों ने इस मैदान पर 67% विकेट लिए हैं.
ज़िम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच अबतक कुल 10 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान अफगानिस्तान की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. अफगानिस्तान की टीम ने आठ मुकाबले अपने नाम किया हैं. जबकि, ज़िम्बाब्वे की टीम को महज दो मैच में जीत नसीब हुई हैं.
जिंबॉब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Zimbabwe National Cricket Team vs Afghanistan National Cricket Team Match Scorecard)
#ZIMvAFG | Innings Break | Afghanistan posted 180/6 in their 20 overs.
Zimbabwe needs 181 runs to win from 120 balls.
🤔Will the Chevrons be able to chase this?#GetThePicture #Zimbabwe #ZTNPrime #DStv294 pic.twitter.com/3ux8Q4wGL8
— ZTN (@ZTNPrime) October 29, 2025
इस रोमांचक मुकाबले अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम का आगाज धमाकेदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 76 रन बोर्ड पर जड़ दिए.
पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 180 रन बनाए. अफगानिस्तान की तरफ से सलामी बल्लेबाज इब्राहिम जादरान ने सबसे ज्यादा 52 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान इब्राहिम जादरान ने 33 गेंदों पर छह चौका और एक छक्का लगाए. इब्राहिम जादरान के अलावा रहमानुल्लाह गुरबाज़ ने 39 रन बनाए.
दूसरी तरफ, जिंबॉब्वे की टीम को कप्तान सिकंदर रज़ा ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. जिंबॉब्वे की ओर से सिकंदर रज़ा ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए. सिकंदर रज़ा के अलावा ब्लेसिंग मुज़ारबानी ने दो विकेट चटकाए. जिंबॉब्वे की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 181 रन बनाने हैं. दोनों टीमें यह मुकाबला जीतकर सीरीज में बढ़त हासिल करना चाहेगी.
पहली पारी का स्कोरकार्ड:
अफगानिस्तान की बल्लेबाजी: 180/6, 20 ओवर (रहमानुल्लाह गुरबाज़ 39 रन, इब्राहिम जादरान 52 रन, सेदिकुल्लाह अटल 25 रन, दरविश रसूली 0 रन, अजमतुल्लाह उमरजई 27 रन, मोहम्मद नबी 0 रन, शाहिदुल्लाह कमाल नाबाद 22 रन और राशिद खान नाबाद 8 रन.)
जिंबॉब्वे की गेंदबाजी: (सिकंदर रज़ा 3 विकेट, ब्लेसिंग मुज़ारबानी 2 विकेट, ब्रैड इवांस 1 विकेट).
नोट: जिंबॉब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.












QuickLY