South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Scorecard: दूसरे सुपर ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को 4 रनों से रौंदा, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें SA बनाम AFG मैच का स्कोरकार्ड
दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान (Photo Credit: X Formerly Twitter)

South Africa National Cricket Team vs Afghanistan National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 13th Match Scorecard Update: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 13वां मुकाबला आज यानी 11 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में खेला गया. दूसरे सुपर ओवर में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने सुपर ओवर में अफगानिस्तान को 4 रनों से हरा दिया हैं. इसके साथ ही दक्षिण अफ्रीका की टीम ने इस टूर्नामेंट में अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज कर ली हैं. अब दक्षिण अफ्रीका की टीम सुपर 8 में लगभग अपनी जगह पक्की कर ली हैं. वहीं, अफगानिस्तान की टीम के लिए अगले पड़ाव की राह अब मुश्किल नजर आ रहीं हैं. इस टूर्नामेंट में दक्षिण अफ्रीका की अगुवाई एडेन मार्कराम (Aiden Markram) कर रहें हैं. जबकि,अफगानिस्तान की कमान राशिद खान (Rashid Khan) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: Australia vs Ireland, T20 World Cup 2026 14th Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ट्रेविस हेड ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (South Africa National Cricket Team vs Afghanistan National Cricket Team Match Scorecard)

इस रोमांचक मुकाबले में अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 12 रन के स्कोर पर टीम को पहला बड़ा झटका लगा. इसके बाद क्विंटन डी कॉक और रयान रिकेलटन ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 126 रन तक लेकर गए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 187 रन बनाए. दक्षिण अफ्रीका की तरफ से रयान रिकेलटन ने सबसे ज्यादा 61 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान रयान रिकेलटन ने महज 28 गेंदों पर पांच चौके और चार छक्के लगाए. रयान रिकेलटन के अलावा क्विंटन डी कॉक ने 59 रन बनाए.

दूसरी तरफ, अफगानिस्तान की टीम को फजलहक फारूकी ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. अफगानिस्तान की ओर से अजमतुल्लाह उमरजई ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए. अजमतुल्लाह उमरजई के अलावा कप्तान राशिद खान ने दो विकेट चटकाए. अफगानिस्तान की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 188 रन बनाने थे.

बता दें कि लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की टीम का आगाज धमाकेदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 51 रन बोर्ड पर जड़ दिए. अफगानिस्तान की टीम ने 20 ओवर में 187 रन बनाए. अफगानिस्तान की तरफ से सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज़ ने सबसे ज्यादा 84 रनों की धुआंधार पारी खेली. इस धमाकेदार पारी के दौरान रहमानुल्लाह गुरबाज़ ने महज 42 गेंदों पर चार चौके और सात छक्के लगाए. रहमानुल्लाह गुरबाज़ के अलावा अज़मतुल्लाह उमरज़ई ने 22 रन बटोरे.

वहीं, दक्षिण अफ्रीका की टीम को ने पहली बड़ी सफलता दिलाई. दक्षिण अफ्रीका की ओर से लुंगी एनगिडी ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए. लुंगी एनगिडी के अलावा कगिसो रबाडा, मार्को जानसन, केशव महाराज और जॉर्ज लिंडे ने एक-एक विकेट चटकाए.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी: 187/6, 20 ओवर (एडेन मार्करम 5 रन, क्विंटन डी कॉक 59 रन, रयान रिकेलटन 61 रन, डेवाल्ड ब्रेविस 23 रन, डेविड मिलर नाबाद 20 रन, ट्रिस्टन स्टब्स 1 रन और मार्को जानसन 16 रन.)

अफगानिस्तान की गेंदबाजी: (फजलहक फारूकी 1 विकेट, राशिद खान 2 विकेट, अजमतुल्लाह उमरजई 3 विकेट).

दूसरी पारी का स्कोरकार्ड:

अफगानिस्तान की बल्लेबाजी: 187/10, 20 ओवर (रहमानुल्लाह गुरबाज़ 84 रन, इब्राहिम जादरान 12 रन, गुलबदीन नाइब 0 रन, सेदिकुल्लाह अटल 0 रन, दरविश रसूली 15 रन, अजमतुल्लाह उमरजई 22 रन, मोहम्मद नबी 5 रन, राशिद खान 20 रन, मुजीब उर रहमान 0 रन, नूर अहमद नाबाद 15 रन और फजलहक फारूकी 0 रन.)

दक्षिण अफ्रीका की गेंदबाजी: (लुंगी एनगिडी 3 विकेट, कगिसो रबाडा 1 विकेट, मार्को जानसन 1 विकेट, केशव महाराज 1 विकेट और जॉर्ज लिंडे 1 विकेट).

नोट: दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.