South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान के सामने रखा 188 रनों का टारगेट, क्विंटन डी कॉक और रयान रिकेलटन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड
दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान (Photo Credit: X Formerly Twitter)

South Africa National Cricket Team vs Afghanistan National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 13th Match Scorecard Update: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 13वां मुकाबला आज यानी 11 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में खेला जा रहा हैं. दक्षिण अफ्रीका की टीम ने अपने पहले मैच में कनाडा को हराया है, जबकि अफगानिस्तान की टीम को अपने पिछले मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. दोनों ही टीमों के लिए मुकाबला बेहद अहम है और इसीलिए दोनों खेमों से जीत के दावे और मनोवैज्ञानिक लड़ाई शुरु हो गई है. इस टूर्नामेंट में दक्षिण अफ्रीका की अगुवाई एडेन मार्कराम (Aiden Markram) कर रहें हैं. जबकि,अफगानिस्तान की कमान राशिद खान (Rashid Khan) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Live Score Update: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

इस रोमांचक मुकाबले के लिए दोनो ही टीमें तैयार खड़ी हैं. यह मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा. इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 217 रन है, इसलिए फैंस को एक हाई-स्कोरिंग मैच के लिए तैयार रहना चाहिए. एडेन मार्करम और क्विंटन डी कॉक जैसे प्रमुख खिलाड़ी शानदार फॉर्म में हैं, जबकि अफगानिस्तान की टीम अजमतुल्लाह ओमरजई के ऑल-राउंड प्रदर्शन पर बहुत निर्भर करेगी.

दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने कनाडा के खिलाफ 32 गेंदों पर 59 रन बनाए थे. एडेन मार्करम एक बार फिर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाना चाहेंगे. तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी ने उस मैच में 31 रन देकर 4 विकेट लिए थे. अफगानिस्तान के गुलबदीन नाइब ने अपने पिछले मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ 35 गेंदों में 63 रन बनाए थे. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ गुलबदीन नाइब अपने अगले मैच में कमाल करना चाहेंगे.

दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (South Africa National Cricket Team vs Afghanistan National Cricket Team Match Scorecard)

इस रोमांचक मुकाबले में अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 12 रन के स्कोर पर टीम को पहला बड़ा झटका लगा. इसके बाद क्विंटन डी कॉक और रयान रिकेलटन ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 126 रन तक लेकर गए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 187 रन बनाए. दक्षिण अफ्रीका की तरफ से रयान रिकेलटन ने सबसे ज्यादा 61 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान रयान रिकेलटन ने महज 28 गेंदों पर पांच चौके और चार छक्के लगाए. रयान रिकेलटन के अलावा क्विंटन डी कॉक ने 59 रन बनाए.

दूसरी तरफ, अफगानिस्तान की टीम को फजलहक फारूकी ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. अफगानिस्तान की ओर से अजमतुल्लाह उमरजई ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए. अजमतुल्लाह उमरजई के अलावा कप्तान राशिद खान ने दो विकेट चटकाए. अफगानिस्तान की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 188 रन बनाने हैं. दोनों टीमें यह मुकाबला जीतकर टूर्नामेंट में दो पॉइंट्स हासिल करना चाहेगी.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी: 187/6, 20 ओवर (एडेन मार्करम 5 रन, क्विंटन डी कॉक 59 रन, रयान रिकेलटन 61 रन, डेवाल्ड ब्रेविस 23 रन, डेविड मिलर नाबाद 20 रन, ट्रिस्टन स्टब्स 1 रन और मार्को जानसन 16 रन.)

अफगानिस्तान की गेंदबाजी: (फजलहक फारूकी 1 विकेट, राशिद खान 2 विकेट, अजमतुल्लाह उमरजई 3 विकेट).

नोट: दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.