क्रिकेट

ZIM vs SL 2nd ODI 2025 Scorecard: दूसरे वनडे में जिम्बाब्वे ने श्रीलंका को दिया 278 रनों का लक्ष्य, बेन करन ने खेली उपयोगी पारी, यहां  देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

जिम्बाब्वे ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट पर 277 रन बनाए. प्रमुख बल्लेबाज़ों ने बड़ी जिम्मेदारी के साथ पारी को संभाला और छोर से विकेट गिरने के बावजूद टीम को सम्मानजनक स्कोर पर पहुंचाया.

ZIM vs SL 2nd ODI 2025 Scorecard: दूसरे वनडे में जिम्बाब्वे ने श्रीलंका को दिया 278 रनों का लक्ष्य, बेन करन ने खेली उपयोगी पारी, यहां  देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड
जिम्बाब्वे बनाम श्रीलंका (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Zimbabwe National Cricket Team vs Sri Lanka National Cricket Team Match Scorecard: जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की वनडे सीरीज 2025 (ODI Series 2025) का दूसरा मुकाबला 31 अगस्त को हरारे (Harare) के हरारे स्पोर्ट्स क्लब स्टेडियम (Harare Sports Club) में खेला जा रहा हैं. जिसमें जिम्बाब्वे ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट पर 277 रन बनाए. प्रमुख बल्लेबाज़ों ने बड़ी जिम्मेदारी के साथ पारी को संभाला और छोर से विकेट गिरने के बावजूद टीम को सम्मानजनक स्कोर पर पहुंचाया. दूसरे वनडे मुकाबले में श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

जिम्बाब्वे की पारी की शुरुआत ब्रायन बेनेट (21) और बेन करन (79) ने की. बेन करन ने 95 गेंदों में 9 चौकों की मदद से 79 रन की लाजवाब पारी खेली और अपनी टीम को ठोस शुरुआत दिलाई. ब्रेंडन टेलर (20) और कप्तान सीन विलियम्स (20) ने भी साझेदारी में योगदान दिया. मिडिल ऑर्डर में सिकंदर रज़ा ने एक बार फिर अपने अनुभव का लोहा मनवाया. उन्होंने 55 गेंदों में 5 चौके और 1 छक्के की मदद से नाबाद 59 रन बनाए. क्लाइव मडांडे ने भी 36 रन की उपयोगी पारी खेली, जिससे जिम्बाब्वे, श्रीलंकाई गेंदबाज़ों के सामने आखिरी ओवर तक रन बनाता रहा.

जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड

श्रीलंका की ओर से दसुन चमीरा ने 10 ओवर में 52 रन देकर 3 विकेट चटकाए। असिथा फर्नांडो ने 2, दिलशान मदुशंका और जनिथ लियानागे ने 1-1 विकेट हासिल किया. थीक्षणा ने शानदार इकॉनमी (4.5) के साथ 10 ओवर में 45 रन दिए, लेकिन किसी बल्लेबाज़ को आउट नहीं कर पाए. अब श्रीलंका को सीरीज़ जीतने के लिए 278 रनों का लक्ष्य मिला हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 31, 2025 05:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).