IPL 2020: विराट कोहली ने मैदान में एक्सरसाइज करते हुए किया जमकर डांस, देखें वीडियो

इंडियन प्रीमियर लीग का 13वां सीजन अपने चरम पर है. आईपीएल 2020 में अबतक 30 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें दिल्ली कैपिटल्स की टीम अपने आठ मुकाबलों के बाद 12 अंक लेकर टॉप पर स्थित है. वहीं बात करें विराट कोहली की अगुवाई रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर की टीम के बारे में तो इस सीजन बैंगलौर की टीम काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है.

विराट कोहली (Photo Credits: Twitter)

IPL 2020: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) का 13वां सीजन अपने चरम पर है. आईपीएल 2020 (IPL 2020) में अबतक 30 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की टीम अपने आठ मुकाबलों के बाद 12 अंक लेकर टॉप पर स्थित है. वहीं बात करें विराट कोहली (Virat Kohli) की अगुवाई रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर (Royal Challengers Bangalore) की टीम के बारे में तो इस सीजन बैंगलौर की टीम काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है. बैंगलौर के बेहतरीन प्रदर्शन में कप्तान विराट कोहली का भी अहम योगदान है.

इस बीच सोशल मीडिया पर विराट कोहली के डांस का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. दरअसल इस वीडियो को ट्विटर पर कोहली के एक फैन ने विराट कोहली ट्रेंड्स नाम से अपलोड किया है. इस वीडियो में वह मैदान में एक्सरसाइज के दौरान डांस करते हुए नजर आ रहे हैं.

यह भी पढ़ें- IPL 2020: Shikhar Dhawan ने Anrich Nortje को सिखाया अपना विनिंग सेलिब्रेशन स्टाइल, देखें मजेदार वीडियो

बता दें कि आईपीएल 2020 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर की टीम विराट कोहली के अगुवाई में शानदार प्रदर्शन कर रही है. बैंगलौर की टीम अपने सात मुकाबलों में दो हार और पांच जीत के साथ अंकतालिका में 10 (-0.116) अंक लेकर तीन स्थान पर स्थित है.

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर का आठवां मुकाबला आज केएल राहुल की अगुवाई वाली किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) की टीम के साथ है. इस रोमांचक मुकाबले में विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है. टीम ने 16.1 ओवर के बाद चार विकेट के नुकसान पर 128 रन बनाए हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Virat Kohli Lord's Cricket Ground ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट लॉर्ड्स के मैदान पर कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, मुकाबले से पहले जानें 'रन मशीन' के चौंकाने वाले आंकड़े

Rohit Sharma And Virat Kohli Record: लॉर्ड्स में इतिहास रचने उतरेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, भारत के लिए बनाएंगे 400वें इंटरनेशनल मैच का अनोखा रिकॉर्ड

Indian Cricketers Retirement: 2026 खत्म होने से पहले संन्यास ले सकते हैं ये धुरंधर भारतीय क्रिकेटर, रोहित शर्मा समेत इन दिग्गजों का नाम शामिल

India vs England ODI Stats At Lords: लॉर्ड्स के मैदान पर वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और इंग्लैंड का प्रदर्शन, बस एक क्लिक पर देखें दोनों टीमों के आंकड़े