Ind vs Eng T20 Series 2021: इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज में बड़े रिकॉर्ड पर विराट कोहली की निगाहें

दिग्गज बल्लेबाजों में से एक टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं. भारत और इंग्‍लैंड के बीच टेस्‍ट सीरीज के बाद अब टी20 सीरीज की बारी है. भारत और इंग्लैंड के बीच पहला मैच शुक्रवार को शाम सात बजे से नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में खेला जाएगा.


अहमदाबाद 12, मार्च : दिग्गज बल्लेबाजों में से एक टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं. भारत और इंग्‍लैंड के बीच टेस्‍ट सीरीज के बाद अब टी20 सीरीज की बारी है. भारत और इंग्लैंड के बीच पहला मैच शुक्रवार को शाम सात बजे से नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम (Narendra Modi Statdium) में खेला जाएगा. 

 यह सीरीज टीम इंडिया के कप्‍तान विराट कोहली के लिए बहुत ही खास होने वाली है. विराट कोहली अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में 3000 रन बनाने से 72 रन दूर हैं. विराट कोहली अगर ऐसा कर लेते हैं तो वह टी20 में 3000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन जाएंगे. अभी तक टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दुनिया का कोई भी बल्‍लेबाज यह कारनामा नहीं कर सका.
यह भी पढ़े:  Ind vs Eng T20 Series 2021: टेस्ट सीरीज में अंग्रेजों को धूल चटाने के बाद अब T20 की बारी, इन खिलाड़ियों के साथ उतर सकते है कोहली
टी20 सीरीज 12 से 20 मार्च तक खेली जाएगी जिसके सभी मुकाबले अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे. फिलहाल विराट कोहली टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 2,928 रनों के साथ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं. अगर विराट, इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में 72 रन और बना लेते हैं तो वह 3,000 रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बन जाएंगे.
कोहली ने अब तक 85 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में कुल 2,928 रन बनाए हैं जिसमें उनका ऐवरेज 50.48 का हैं. विराट के नाम 25 अर्धशतक हैं और अभी तक टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में विराट कोहली ने कोई शतक नहीं लगाया है. विराट का टी20 फॉर्मेट में सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 94 रन है जो उन्होंने दिसंबर 2019 में हैदराबाद में वेस्टइंडीज के खिलाफ बनाया था.
यह भी पढ़ें- रवि शास्त्री ने कहा- टीम इंडिया की सफलता में कई लोग विराट कोहली की भूमिका को भूल गए हैं
अभी तक टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन विराट कोहली के नाम हैं, विराट के बाद रोहित शर्मा (2,839) दूसरे नंबर पर है. रोहित के बाद न्यूजीलैंड के बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल (2,773) तीसरे और आरोन फिंच (2,346) चौथे नंबर पर हैं.
Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट