Trescothick To Jason Roy: 'पॉजिटिव रहना होगा वह अभी भी प्रभाव डाल सकते हैं', इंग्लैंड के सहायक कोच मार्कस ट्रेस्कोथिक ने जेसन रॉय से की खास अपील

इंग्लिश टीम के सहायक कोच मार्कस ट्रेस्कोथिक ने जेसन रॉय को आईसीसी पुरुष विश्व कप टीम से बाहर किए जाने के बावजूद पॉजिटिव दृष्टिकोण बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया है.

Jason Roy, Joe Root, Sam Curran (Photo Credit: X/Cricbuzz)

नई दिल्ली, 26 सितंबर: इंग्लिश टीम के सहायक कोच मार्कस ट्रेस्कोथिक ने जेसन रॉय को आईसीसी पुरुष विश्व कप टीम से बाहर किए जाने के बावजूद पॉजिटिव दृष्टिकोण बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया है. इंग्लैंड की वर्ल्ड कप प्रारंभिक टीम में जेसन रॉय को शुरुआती 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया था. यह भी पढ़ें: England ODI World Cup Squad 2023: इंग्लैंड ने अपनी विश्व कप टीम में किया बड़ा बदलाव, जेसन रॉय की जगह हैरी ब्रुक को मिली जगह, देखें स्क्वाड

हालांकि, अंतिम दिनों में उन्हें वर्ल्ड कप टीम से बाहर कर दिया गया और हैरी ब्रुक को उनकी जगह मिली है. बीते कुछ समय से रॉय पीठ की इंजरी से परेशान हैं. इसलिए, उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ इंग्लैंड की चार मैचों की वनडे सीरीज से भी बाहर रखा गया था. यही कारण है कि चयनकर्ताओं ने ब्रूक को उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर चुना.

स्काई स्पोर्ट्स ने ट्रेस्कोथिक के हवाले से कहा, "मैंने जेसन से बात नहीं की है, वह निश्चित रूप से निराश हैं लेकिन आपको पॉजिटिव रहना होगा कि वह अभी भी खेल पर प्रभाव डाल सकते हैं." विश्व कप टीम से बाहर किए जाने के बाद रॉय ने आयरलैंड के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व करने का अवसर अस्वीकार कर लिया. यह एक ऐसा फैसला था, जो राष्ट्रीय टीम के साथ उनके भविष्य के बारे में चिंताएं बढ़ा सकती हैं.

रॉय ने इस साल वनडे में शानदार प्रदर्शन किया है और छह मैचों में 46.33 की औसत और 100 के करीब स्ट्राइक रेट बनाए रखा है. उन्होंने अपने घरेलू देश में आयोजित 2019 विश्व कप में इंग्लैंड की ऐतिहासिक जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. जिसमें 63.28 की औसत और 115.36 की स्ट्राइक रेट से शानदार 443 रन बनाए, जिसमें एक शतक और चार अर्धशतक शामिल थे.

वहीं, दूसरी तरफ ब्रुक हैं जिन्हें 50 ओवर के प्रारूप में संघर्ष करना पड़ा है. छह मैचों में उनका औसत महज 20.50 रहा है, जिसमें हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ निराशाजनक श्रृंखला भी शामिल है. वर्ल्ड कप 2023 के ओपनिंग मैच में 5 अक्टूबर को अहमदाबाद में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टक्कर होगी.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 3rd T20I Match Scorecard: मैनचेस्टर में श्रीलंका ने इंग्लैंड के सामने रखा 125 रनों का लक्ष्य, पथुम निसांका और कामिंडु मेंडिस ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd T20I Match Live Score Update: मैनचेस्टर में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: मैनचेस्टर में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंग्लैंड बनाम श्रीलंका तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट