UPW-W vs MI-W WPL 2025 Preview: ब्रेक के बाद कल एक्शन में लौटेंगी महिला प्रीमियर लीग, यूपी वारियर्स और मुंबई इंडियंस के बीच होगा मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल और स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स
यूपी वारियर्स (WPL) बनाम मुंबई इंडियंस(WPL) महिला प्रीमियर लीग 2025 का 16वां मुकाबला 06 मार्च(गुरुवार) को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में में भारतीय समयनुसार (IST) शाम 07:30 बजे से खेला जाएगा, जिसका टॉस 07:00 PM को होगा.
UP Warriorz (WPL) vs Mumbai Indians (WPL): यूपी वारियर्स (WPL) बनाम मुंबई इंडियंस(WPL) महिला प्रीमियर लीग 2025 का 16वां मुकाबला 06 मार्च(गुरुवार) को लखनऊ(Lucknow) के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम(Bharat Ratna Shri Atal Bihari Vajpayee Ekana Cricket Stadium) में खेला जाएगा. दोनों टीमें अपने पिछले मुकाबले हारकर यहां पहुंची हैं, लेकिन मुंबई इंडियंस की स्थिति काफी बेहतर है. उन्होंने अब तक सबसे कम मैच खेले हैं और फिर भी तीसरे स्थान पर बनी हुई हैं, जिससे उनके प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें मजबूत बनी हुई हैं. यह भी पढ़ें: विमेंस प्रीमियर लीग में एलिस पेरी का ऑरेंज कैप, तो रेणुका सिंह ठाकुर का पर्पल पर कब्ज़ा, देखें टॉप-5 बल्लेबाजों और गेंदबाजों की लिस्ट
वहीं, यूपी वॉरियर्स लगातार दो जीत के बाद दो मैच हार चुकी है. टीम ने अब तक छह मैचों में केवल चार अंक जुटाए हैं और WPL 2025 में सबसे खराब नेट रन रेट (-0.786) के साथ संघर्ष कर रही है. यूपी वॉरियर्स को इस मैच में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी, वरना उनकी प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें जल्द ही खत्म हो सकती हैं.
मुंबई इंडियंस को पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बड़ी हार झेलनी पड़ी थी, जबकि इससे पहले टीम ने लगातार तीन मुकाबले जीते थे. MI-W ने अब तक पांच मैचों में तीन जीत और दो हार दर्ज की है. इस मैच में जीत से टीम को फिलहाल दूसरे स्थान पर पहुंचने का मौका मिलेगा, इसलिए वे हर हाल में जीत को अपना लक्ष्य बनाएगी.
डब्ल्यूपीएल में यूपीडब्ल्यू-डब्ल्यू बनाम एमआई-डब्ल्यू का हेड टू हेड रिकॉर्ड(UPW-W vs MI-W Head-To-Head Record In WPL): यूपी वॉरियर्स (UPW-W) और मुंबई इंडियंस (MI-W) के बीच अब तक महिला प्रीमियर लीग (WPL) में कुल छह मुकाबले खेले जा चुके हैं. इनमें मुंबई इंडियंस ने चार बार जीत दर्ज की है, जबकि यूपी वॉरियर्स को दो मैचों में सफलता मिली है. MI-W का रिकॉर्ड बेहतर रहा है, लेकिन UPW-W इस बार जीत के साथ अपना प्रदर्शन सुधारने की कोशिश करेगी.
यूपी वारियर्स महिला क्रिकेट टीम: किरण नवगिरे, वृंदा दिनेश, दीप्ति शर्मा (कप्तान), ताहलिया मैकग्राथ, श्वेता सेहरावत, ग्रेस हैरिस, उमा चेट्री (विकेट कीपर), चिनेल हेनरी, सोफी एक्लेस्टोन, साइमा ठाकोर, क्रांति गौड़
मुंबई इंडियंस महिला क्रिकेट टीम: हेले मैथ्यूज, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नेट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया केर, सजीवन सजना, गुनालन कमलिनी, अमनजोत कौर, संस्कृति गुप्ता, शबनिम इस्माइल, परुनिका सिसौदिया
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 05, 2025 04:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

