NEP vs WI 3rd T20I 2025 Live Toss & Scorecard: वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर नेपाल को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड
वेस्टइंडीज के कप्तान अकिल होसेन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया हैं. वही, नेपाल को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है.
Nepal National Cricket Team vs West Indies Cricket Team Match Scorecard: नेपाल राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच ऐतिहासिक टी20I सीरीज का तीसरा मुकाबला 30 सितंबर (मंगलवार) को यूएई के शारजाह क्रिकेट स्टेडियम (Sharjah Cricket Stadium) में खेला जा रहा है. जिसमें वेस्टइंडीज के कप्तान अकिल होसेन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया हैं. वही, नेपाल को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है. नेपाल ने भले ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ज्यादा अनुभव न जुटाया हो, लेकिन इस सीरीज में उन्होंने सबको चौंकाते हुए 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है. आज तीसरे और आखिरी मुकाबले में जीत दर्ज कर क्लीन स्वीप करना चाहेगी. यह भी पढ़ें: तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को हराकर इतिहास रचने उतरेगी नेपाल, जानिए कब, कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण
वेस्टइंडीज ने जीता टॉस
🪙 Coin falls their way.⚡ West Indies choose to field first.
📺 Live: https://t.co/oRWxK7pe4l#NepalCricket pic.twitter.com/GLqyI0Vvqs
— CAN (@CricketNep) September 30, 2025
देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड
नेपाल राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: कुशल भर्टेल, कुशल मल्ला, रोहित पौडेल (कप्तान), सुदीप जोरा, आरिफ शेख, गुलशन झा, लोकेश बम (विकेटकीपर), मोहम्मद आदिल आलम, सोमपाल कामी, करण केसी, शाहाब आलम
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम: करिमा गोरे, काइल मेयर्स, केसी कार्टी, एकेम ऑगस्टे, आमिर जंगू (विकेटकीपर), जेसन होल्डर, फैबियन एलन, अकील होसेन (कप्तान), नवीन बिदाईसी, जेडिया ब्लेड्स, रमन सिमोंड्स
नेपाल राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड
भारतीय दर्शकों के लिए नेपाल बनाम वेस्टइंडीज तीसरा टी20I मैच केवल ऑनलाइन FanCode ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग के ज़रिए उपलब्ध रहेगा. इस मुकाबले का कोई टेलीविजन प्रसारण नहीं होगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 30, 2025 07:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

