क्रिकेट

Vijay Hazare Trophy 2025-26 Live Streaming In India: इस दिन से शुरू होगा विराट कोहली, रोहित शर्मा समेत भारतीय दिग्गजों से सजा विजय हजारे ट्रॉफी, जानिए कब, कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार पर उपलब्ध रहेगी. फैंस अपने मोबाइल, लैपटॉप या स्मार्ट टीवी पर आसानी से मैच देख सकते हैं. टीवी की तुलना में ऑनलाइन स्ट्रीमिंग पर ज्यादा मैच उपलब्ध होते हैं

Vijay Hazare Trophy 2025-26 Live Streaming In India: इस दिन से शुरू होगा विराट कोहली, रोहित शर्मा समेत भारतीय दिग्गजों से सजा विजय हजारे ट्रॉफी, जानिए कब, कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण
विजय हजारे ट्रॉफी (Photo credit: X @BCCIDomestic)

Vijay Hazare Trophy 2025-26 Live Telecast In India: विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 भारत की सबसे प्रतिष्ठित घरेलू वनडे क्रिकेट प्रतियोगिताओं में से एक है, जिसका क्रिकेट फैंस को हर साल बेसब्री से इंतजार रहता है. बीसीसीआई द्वारा आयोजित यह 50 ओवर का टूर्नामेंट 24 दिसंबर 2025 से शुरू होने जा रहा है. इस टूर्नामेंट को भविष्य के सितारों की नर्सरी माना जाता है, जहां से कई खिलाड़ी आईपीएल और भारतीय राष्ट्रीय टीम तक का सफर तय करते हैं. मुंबई, दिल्ली, कर्नाटक, तमिलनाडु और हरियाणा जैसी मजबूत टीमों की वजह से इस सीज़न में भी जबरदस्त मुकाबले देखने को मिलेंगे. अब फैंस जानना चाहते हैं कि विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 का लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग कहां देखी जा सकती है. भारतीय महिला टीम ने टॉस जीतकर श्रीलंका को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता, यहां देखें प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 कब शुरू होगी और कहां खेली जाएगी?

विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 का आयोजन 24 दिसंबर 2025 से किया जाएगा. इस टूर्नामेंट में एलीट ग्रुप, प्लेट ग्रुप और नॉकआउट मुकाबले शामिल होंगे, जो देशभर के न्यूट्रल वेन्यू पर खेले जाएंगे. एक ही दिन में अलग-अलग शहरों में कई मुकाबले खेले जाएंगे, जिससे क्रिकेट प्रेमियों को भरपूर एक्शन देखने को मिलेगा. सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार सुबह 9:00 बजे से शुरू होंगे.

विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 का लाइव टेलीकास्ट टीवी पर कहां देखें?

भारत में विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 का टीवी प्रसारण आधिकारिक ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है. हालांकि, टूर्नामेंट में एक साथ कई मैच होने की वजह से सभी मुकाबलों का टीवी पर सीधा प्रसारण संभव नहीं होगा. आमतौर पर चयनित मुकाबले, खासकर नॉकआउट मैच, सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले स्टार स्पोर्ट्स के स्पोर्ट्स चैनलों पर लाइव दिखाए जाएंगे. बड़े राज्यों की टीमें जब आमने-सामने होंगी, तो ऐसे मैचों को टीवी पर प्राथमिकता मिलने की संभावना रहती है.

विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 की लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देखें?

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार पर उपलब्ध रहेगी. फैंस अपने मोबाइल, लैपटॉप या स्मार्ट टीवी पर आसानी से मैच देख सकते हैं. टीवी की तुलना में ऑनलाइन स्ट्रीमिंग पर ज्यादा मैच उपलब्ध होते हैं, जिससे दर्शक अपनी पसंदीदा टीमों के मुकाबले मिस नहीं करते. खासतौर पर उन फैंस के लिए यह बेहतर विकल्प है, जो एक ही दिन में खेले जा रहे कई मैचों पर नजर रखना चाहते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 21, 2025 07:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).