क्रिकेट

Temba Bavuma Milestone: 27 साल बाद इंग्लैंड में वनडे सीरीज़ जीत टेम्बा बावुमा ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लिश सीरीज़ जीतने वाले पहले दक्षिण अफ्रीकी कप्तान

दक्षिण अफ्रीका सीरीज़ से पहले ऑस्ट्रेलिया में भी 2-1 की सीरीज़ जीत के बाद इंग्लैंड पहुंचा था, जहां फिर से उसकी कप्तानी में जीत का सिलसिला बरकरार रखा हैं. लगातार दूसरी बार मौजूदा विश्व चैंपियन टीम को उनके घर में हराकर बवुमा पहले ऐसे कप्तान बन गए, जिन्होंने दक्षिण अफ्रीका को ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड दोनों देशों में वनडे सीरीज़ जिताई है.

Temba Bavuma Milestone: 27 साल बाद इंग्लैंड में वनडे सीरीज़ जीत टेम्बा बावुमा ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लिश सीरीज़ जीतने वाले पहले दक्षिण अफ्रीकी कप्तान
टेम्बा बावुमा (Photo Credit: X Formerly Twitter)

England National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 2025 (ODI Series 2025) का दूसरा मुकाबला 04 सितंबर(गुरुवार) को लंदन (London) के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड (Lord's) में खेला गया. दक्षिण अफ्रीका ने हाल के समय में वनडे फॉर्मेट में जबरदस्त प्रदर्शन किया है. इंग्लैंड के खिलाफ तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज़ के अंतिम मैच में दक्षिण अफ्रीका ने रोमांचक अंदाज़ में 5 रन से जीत दर्ज की. इस जीत के साथ ही प्रोटियाज ने लगातार दूसरी बार सीरीज़ अपने नाम कर ली है. एक मैच बाकी रहते ही इंग्लैंड को पछाड़ ​दिया हैं. इस मैच में मैथ्यू ब्रीत्ज़के ने बल्ले से शानदार पारी खेली और नंदरे बर्गर ने गेंद से कमाल किया लेकिन कप्तान टेम्बा बवुमा ने इतिहास रचते हुए वह कारनामा कर दिया, जो आज तक कोई दक्षिण अफ्रीकी कप्तान नहीं कर सका था. दूसरे वनडे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को 5 रनों से हराया, 2-0 से सीरीज में बनाई अजेय बढ़त; यहां देखें ENG बनाम SA मैच का पूरा हाइलाइट्स

दक्षिण अफ्रीका सीरीज़ से पहले ऑस्ट्रेलिया में भी 2-1 की सीरीज़ जीत के बाद इंग्लैंड पहुंचा था, जहां फिर से उसकी कप्तानी में जीत का सिलसिला बरकरार रखा हैं. लगातार दूसरी बार मौजूदा विश्व चैंपियन टीम को उनके घर में हराकर बवुमा पहले ऐसे कप्तान बन गए, जिन्होंने दक्षिण अफ्रीका को ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड दोनों देशों में वनडे सीरीज़ जिताई है. बवुमा 27 साल बाद इंग्लैंड में वनडे सीरीज जीतने वाले पहले दक्षिण अफ़्रीकी कप्तान भी बने. इससे पहले 1998 में हैंसी क्रोन्ये ने इंग्लैंड में सीरीज़ जिताई थी.

इस सीरीज़ के दूसरे मुकाबले में मैथ्यू ब्रीत्ज़के की 77 गेंदों में 85 रनों की तेज़ पारी ने टीम को मजबूती दी हैं. ट्रिस्टन स्टब्स ने भी शानदार हाफ सेंचुरी बनाई, जबकि डेवाल्ड ब्रेविस ने महज 20 गेंदों में 42 रन जोड़ दिए. दक्षिण अफ्रीका ने पारी में कुल 330/8 रन बनाए. जवाब में इंग्लैंड की ओर से जो रूट, जैकब बेथेल और जोस बटलर ने अर्धशतक लगाए लेकिन पूरी टीम नंदरे बर्गर (3 विकेट) की घातक गेंदबाज़ी के सामने 235/9 तक ही पहुँच सकी.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 05, 2025 07:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).