Team India Squad For ODI Series: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए भारत का हुआ ऐलान, शुभमन गिल को मिली कप्तानी, रोहित शर्मा और विराट कोहली भी टीम में शामिल
19 अक्टूबर को शुभमन गिल बतौर कप्तान वनडे में पहला मैच खेलेंगे. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे 19 अक्टूबर को पर्थ में खेला जाएगा. इसके बाद एडिलेड में 23 अक्टूबर को दूसरा वनडे मैच होगा. वहीं तीसरा व अंतिम वनडे 25 अक्टूबर को सिडनी में खेला जाएगा.
India National Cricket Team vs Australia National Cricket Team, ODI And T20I Series 2025 Full Schedule: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे और पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज (T20I Series) खेली जानी हैं. दोनों टीमों के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 19 अक्टूबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला पर्थ (Perth) के पर्थ स्टेडियम (Perth Stadium) में भारतीय समयानुसार सुबह 9:00 बजे से खेला जाएगा. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए वनडे टीम का ऐलान कर दिया है. शुभमन गिल (Shubman Gill) को टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया है. श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को वनडे टीम का उपकप्तान बनाया गया है. वहीं, भी स्क्वाड में शामिल हैं. यह भी पढ़ें: IND vs WI: 286 रनों की विशाल बढ़त के साथ भारत की पहली पारी 448/5 के स्कोर पर घोषित, टीम इंडिया के आगे वेस्टइंडीज की हालत पस्त
वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान (Team India Squad For ODI Series vs Australia)
🚨 India’s squad for Tour of Australia announced
Shubman Gill named #TeamIndia Captain for ODIs
The #AUSvIND bilateral series comprises three ODIs and five T20Is against Australia in October-November pic.twitter.com/l3I2LA1dBJ
— BCCI (@BCCI) October 4, 2025
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर) और यशस्वी जयसवाल.
बता दें कि शुभमन गिल टेस्ट टीम के भी कप्तान हैं. अब ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम इंडिया की कप्तानी शुभमन गिल को सौंप दी गई है. इस मीटिंग के बाद ही ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम इंडिया का एलान किया गया है. सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल को वनडे टीम का भी कप्तान नियुक्त कर दिया गया है. रोहित शर्मा और सीनियर बल्लेबाज विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा हैं. दोनों को 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है.
19 अक्टूबर को शुभमन गिल बतौर कप्तान वनडे में पहला मैच खेलेंगे. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे 19 अक्टूबर को पर्थ में खेला जाएगा. इसके बाद एडिलेड में 23 अक्टूबर को दूसरा वनडे मैच होगा. वहीं तीसरा व अंतिम वनडे 25 अक्टूबर को सिडनी में खेला जाएगा.
नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 04, 2025 03:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

