RCB Takeover: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) इन दिनों इंडियन प्रीमियर लीग(IPL) की सबसे चर्चित टीम बन गई है. मौजूदा चैंपियन होने के बाद अब यह टीम न केवल क्रिकेट मैदान पर, बल्कि कारोबारी गलियारों में भी सुर्खियों में है. खबर है कि टीम को खरीदने में देश-विदेश की करीब छह बड़ी कंपनियां दिलचस्पी दिखा रही हैं. हालांकि, फिलहाल टीम के मालिक Diageo Great Britain की ओर से बिक्री पर कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है. क्रिकबज़ की रिपोर्ट के अनुसार, RCB को लेकर कई भारतीय और अमेरिकी कंपनियां डियाजियो प्रबंधन से बातचीत कर चुकी हैं. इनमें सीरम इंस्टीट्यूट के सीईओ आदर पूनावाला, JSW ग्रुप के पार्थ जिंदल, अडानी ग्रुप, और वरुण बेवरेजेज़ के चेयरमैन रवि जयपुरिया जैसे नाम शामिल हैं. इसके अलावा, अमेरिका की दो बड़ी प्राइवेट इक्विटी कंपनियां भी खरीद के विकल्प तलाश रही हैं. बिकने के कगार पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर! जानिए कौन-कौन दिखाया विराट कोहली की $2 बिलियन वाली IPL टीम को खरीदने में रुचि
पूनावाला परिवार की IPL में पुरानी दिलचस्पी
पूनावाला परिवार का IPL टीमों में निवेश करने का पुराना इतिहास रहा है. आदर पूनावाला के पिता सायरस पूनावाला ने 2010 में भी एक फ्रेंचाइज़ी खरीदने की कोशिश की थी, जब IPL का विस्तार किया जा रहा था. हालांकि, उस समय टीमों की नीलामी सहारा और रेंडेजवस स्पोर्ट्स ग्रुप को चली गई थी. हाल ही में आदर पूनावाला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “सही मूल्यांकन पर @RCBTweets एक शानदार टीम है…” जिससे उनके संभावित बोली लगाने की अटकलें और तेज़ हो गईं. बताया जा रहा है कि पूनावाला किसी अमेरिकी निवेश फर्म के साथ मिलकर संयुक्त बोली लगा सकते हैं.
अडानी और जिंदल भी रेस में शामिल
JSW ग्रुप के पार्थ जिंदल, जो पहले से ही दिल्ली कैपिटल्स में 50 प्रतिशत हिस्सेदारी रखते हैं, अगर RCB में दिलचस्पी दिखाते हैं तो उन्हें पहले उस फ्रेंचाइज़ी से बाहर निकलना होगा। वहीं, अडानी ग्रुप का IPL में प्रवेश करने का सपना पुराना है. तीन साल पहले जब BCCI ने दो नई टीमों (लखनऊ और अहमदाबाद) की नीलामी की थी, तब अडानी ग्रुप को निराशा हाथ लगी थी। अब बेंगलुरु की संभावित बिक्री उनके लिए बड़ा मौका मानी जा रही है.
रवि जयपुरिया भी खरीद की दौड़ में शामिल
पेप्सिको की सबसे बड़ी बॉटलिंग पार्टनर कंपनियों में से एक वरुण बेवरेजेज़ के चेयरमैन रवि जयपुरिया भी RCB खरीदने के इच्छुक बताए जा रहे हैं. उनके पास देवयानी इंटरनेशनल लिमिटेड भी है, जो भारत में KFC, Pizza Hut और Costa Coffee जैसी ब्रांड्स की सबसे बड़ी फ्रेंचाइज़ी है.
हालांकि, रिपोर्ट के मुताबिक RCB की बिक्री को लेकर डियाजियो के अंदर मतभेद बने हुए हैं. कंपनी के ब्रिटेन मुख्यालय ने इस संभावित बिक्री पर सलाह देने के लिए दो निजी बैंकों में Citi Bank भी शामिल है. फिर भी, डियाजियो की भारत शाखा इस सौदे के पक्ष में नहीं बताई जा रही. यही वजह है कि कंपनी के कई वरिष्ठ अधिकारी हाल ही में यूनाइटेड किंगडम गए थे, ताकि इस मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की जा सके.
क्या डियाजियो आखिरी वक्त में पलट सकती है फैसला?
मौजूदा स्थिति में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या डियाजियो सच में RCB को बेचेगी या आखिरी समय में यू-टर्न ले लेगी. सूत्रों के अनुसार, कंपनी के कई शेयरहोल्डर इस बात से असहज हैं कि डियाजियो जैसी अल्कोहल आधारित कंपनी का IPL टीम में हिस्सा होना उसकी मुख्य कारोबारी नीति से मेल नहीं खाता हैं.













QuickLY