पाकिस्तान का एक और झूठ बेनकाब, श्रीलंकाई टीम ने खोली पोल

श्रीलंका के खेल मंत्री हारिन फर्नांडो ने मंगलवार को उन खबरों को खारिज कर दिया जिस में कहा गया था कि बीसीसीआई ने उनके खिलाड़ियों को धमकी दी थी कि अगर वे पाकिस्तान का दौरा करेंगे तो उन्हें आईपीएल से बाहर कर दिया जाएगा. पाकिस्तान के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री फवाद चौधरी ने आरोप लगाया था कि भारत श्रीलंका के खिलाड़ियों पर पाकिस्तान का दौरा नहीं करने का दबाव बना रहा.

श्रीलंका की टीम (Photo Credits: Twitter)

कराची: श्रीलंका (Shri Lanka) के खेल मंत्री हारिन फर्नांडो (Harin Fernando) ने मंगलवार को उन खबरों को खारिज कर दिया जिस में कहा गया था कि बीसीसीआई (BCCI) ने उनके खिलाड़ियों को धमकी दी थी कि अगर वे पाकिस्तान (Pakistan) का दौरा करेंगे तो उन्हें आईपीएल से बाहर कर दिया जाएगा.

पाकिस्तान के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री फवाद चौधरी (Fawad Chaudhry) ने आरोप लगाया था कि भारत श्रीलंका के खिलाड़ियों पर पाकिस्तान का दौरा नहीं करने का दबाव बना रहा. उन्होंने ट्वीट किया था कि भारतीय ‘खेल प्राधिकरण’ खराब रणनीति का सहारा ले रहे थे.

यह भी पढ़ें: बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए श्रीलंकाई टीम में अकिला धनंजय की हुई वापसी, वहीं डिकवेला की हुई छुट्टी

श्रीलंका ने सीमित ओवरों की श्रृंखला के लिए पाकिस्तान के दौरे पर टीम भेजी है लेकिन उसके शीर्ष खिलाड़ी सुरक्षा का हवाला देकर टूर्नामेंट से बाहर हो गये. फर्नांडो ने कहा कि बीसीसीआई ने कभी भी उसके खिलाड़ियों के फैसले को प्रभावित करने की कोशिश नहीं की और फवाद के ट्वीट ने उन्हें मुश्किल स्थिति में डाल दिया.

Share Now

संबंधित खबरें

SL W vs PAK W, Women's Asia Cup 2026 Semi-Final 2 Match Scorecard: दुबई में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने 131 रनों का लक्ष्य रखा, फातिमा सना ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

SL W vs PAK W, Women's Asia Cup 2026 Semi-Final 2 Live Score Update: दुबई में श्रीलंका महिला और पाकिस्तान महिला के बीच खेला जा रहा है दूसरा सेमीफाइनल, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

SL W vs PAK W 2nd Semi Final Match Live Toss And Scorecard: दुबई में श्रीलंका महिला की कप्तान चमारी अथापथु ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? महिला एशिया कप के दूसरे सेमीफाइनल में श्रीलंका महिला बनाम पाकिस्तान महिला मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट