क्रिकेट

Sri Lanka vs Ireland, T20 World Cup 2026 6th Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो मेंआयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

कुसल मेंडिस ने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर में 131.08 की स्ट्राइक रेट के साथ 2,425 रन बनाए हैं. उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ इकलौती पारी में अर्धशतक लगाया है. हसरंगा अपनी फिरकी के जाल में विपक्षी बल्लेबाजों को फसाना चाहेंगे. इस अनुभवी स्पिनर ने 94 मैचों में 16.21 की औसत से 151 विकेट लिए हैं.

Sri Lanka vs Ireland, T20 World Cup 2026 6th Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो मेंआयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड
श्रीलंका बनाम आयरलैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Sri Lanka National Cricket Team vs Ireland National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 6th Match Live Toss And Scorecard Update: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का छठवां मुकाबला आज यानी 8 फरवरी को श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम आयरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलंबो (Colombo) के आर प्रेमदासा स्टेडियम ( R Premadasa Stadium) में खेला जा रहा हैं. श्रीलंका को हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में 3-0 से करारी हार खेलने पड़ी है. दूसरी तरफ आयरलैंड ने यूएई के खिलाफ टी20 सीरीज जीती है. यह दोनों टीम ग्रुप-बी का हिस्सा है. इस टूर्नामेंट में श्रीलंका की अगुवाई दासुन शनाका (Dasun Shanaka) कर रहें हैं. जबकि, आयरलैंड की कमान पॉल स्टर्लिंग (Paul Stirling) के कंधों पर हैं. इस रोमांचक मुकाबले में आयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. आज के मुकाबले में दोनों टीमें इन धुरंधर खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रहीं हैं. यह भी पढ़ें: Sri Lanka vs Ireland, T20 World Cup 2026 6th Match Preview: श्रीलंका बनाम आयरलैंड के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

वानखेड़े में आयरलैंड ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (SL vs IRE 6th Match Playing)

श्रीलंका: पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पवन रथनायके, कामिंडु मेंडिस, दासुन शनाका (कप्तान), डुनिथ वेललागे, वानिंदु हसरंगा, दुष्मंथा चमीरा, महीश थीक्षाना, मथीशा पथिराना.

आयरलैंड: पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), रॉस अडायर, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर (विकेटकीपर), कर्टिस कैम्फर, बेंजामिन कैलिट्ज़, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, मार्क अडायर, बैरी मैक्कार्थी, मैथ्यू हम्फ्रेस.

श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम आयरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Sri Lanka National Cricket Team vs Ireland National Cricket Team Match Scorecard)

श्रीलंका की टीम ने टी-20 विश्व कप से ठीक पहले इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ टी-20 सीरीज में हार मिली थी. घर पर 3 मैचों की घरेलू सीरीज में उन्हें क्लीन स्वीप झेलनी पड़ी थी. ऐसे में श्रीलंकाई टीम फिर से जीत की राह पर लौटने का प्रयास करेगी. आयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग के ऊपर अपनी टीम को अच्छी शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी होगी. उनकी और रॉस अडायर की सलामी जोड़ी मैदान पर उतरेगी. दूसरी तरफ गेंदबाजी की जिम्मेदारी अनुभवी रॉस अडायर के कंधो पर होगी. वह आयरलैंड की ओर से इस प्रारूप में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं.

अब तक ये दोनों टीमें महज तीन टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में आमने-सामने हुए हैं और तीनों में श्रीलंका ने जीत दर्ज की है. तीनों ही भिड़ंत टी-20 विश्व कप के दौरान ही हुई है. टी20 वर्ल्ड कप 2022 में आखिरी बार ये दोनों टीमें आमने-सामने थी, जिसमें श्रीलंका ने 8 विकेट से मुकाबला जीता था. ऐसे में आयरलैंड के सामने श्रीलंका को पहली बार हराने की चुनौती होगी.

कुसल मेंडिस ने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर में 131.08 की स्ट्राइक रेट के साथ 2,425 रन बनाए हैं. उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ इकलौती पारी में अर्धशतक लगाया है. हसरंगा अपनी फिरकी के जाल में विपक्षी बल्लेबाजों को फसाना चाहेंगे. इस अनुभवी स्पिनर ने 94 मैचों में 16.21 की औसत से 151 विकेट लिए हैं. आयरिश कप्तान स्टर्लिंग ने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर में 134.76 की स्ट्राइक रेट से 3,888 रन बनाए हैं.

नोट: श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम आयरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 08, 2026 07:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).