Sri Lanka vs England, 1st T20I Match Key Players To Watch Out: श्रीलंका बनाम इंग्लैंड के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें
श्रीलंका बनाम इंग्लैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Sri Lanka National Cricket Team vs England National Cricket Team, 1st T20I Match Winner Prediction: श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 30 जनवरी को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला पल्लेकेले (Pallekele) के पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Pallekele International Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ होने वाले पहले टी20 मैच के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है. इस मुकाबले के लिए तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) की टीम में वापसी हुई है. दोनों टीमें पहला मुकाबला जीतकर सीरीज में जीत के साथ आगाज करना चाहेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीरीज में इंग्लैंड की कमान हैरी ब्रूक (Harry Brook) के हाथों में हैं. जबकि, श्रीलंका की अगुवाई दासुन शनाका (Dasun Shanaka) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: Sri Lanka vs England, 1st T20I Match Pallekele Weather Report: श्रीलंका बनाम इंग्लैंड के बीच पहले टी20 मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें कैंडी के मौसम का हाल

आज के मुकाबले में इंग्लैंड के फिल सॉल्ट और जोस बटलर, और श्रीलंका के पथुम निसांका और वानिंदु हसरंगा हैं, जो बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में मैच का रुख बदल सकते हैं. इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज जोस बटलर और वानिन्दु हसरंगा के बीच की टक्कर रोमांचक हो सकती है. वहीं पथुम निसांका और जोफ्रा आर्चर के बीच की भिड़ंत भी इस मुकाबले के नतीजे पर असर डाल सकती है. दोनों टीमों के पास कई प्रभावशाली युवा खिलाड़ियों के साथ संतुलित लाइनअप है.

इंग्लैंड की ताकत उसकी गहरी बल्लेबाजी और ऑल-राउंडर्स की भरमार है. टॉप ऑर्डर तेज शुरुआत दे सकता है, जबकि मिडिल ऑर्डर में हैरी ब्रूक और सैम करन जैसे खिलाड़ी मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं. गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर की गति और आदिल राशिद की लेग स्पिन श्रीलंकाई बल्लेबाजों के लिए बड़ी चुनौती होगी. श्रीलंका की टीम की असली ताकत उसकी स्पिन तिकड़ी और मिडिल ऑर्डर है. वानिंदु हसरंगा और महेश तीक्षणा किसी भी बल्लेबाजी लाइन-अप को रोकने का दम रखते हैं. अगर टॉप ऑर्डर स्थिर शुरुआत देता है, तो यह टीम टी20 में किसी को भी चौंका सकती है.

श्रीलंका बनाम इंग्लैंड टी20 हेड-टू-हेड (SL vs ENG T20I Head To Head Record)

श्रीलंका बनाम इंग्लैंड के बीच अबतक 14 वनडे इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान इंग्लैंड की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. इंग्लैंड की टीम ने 10 मुकाबलों में जीत दर्ज की हैं. जबकि, श्रीलंका की टीम को महज चार मैचों में जीत नसीब हुई है.

इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर होगी निगाह (Key Players To Watch)

पाथुम निसांका (Pathum Nissanka): पाथुम निसांका श्रीलंका के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में से एक हैं. हालिया स्कोर 122 और 76 पाथुम निसांका के शानदार फॉर्म को दर्शाते हैं. कठिन पिच पर पाथुम निसांका पारी को संभालने की पूरी क्षमता रखते हैं. इस मुकाबले में भी पाथुम निसांका से बड़ी पारी की उम्मीद होगी.

वानिंदु हसरंगा (Wanindu Hasaranga): वानिंदु हसरंगा इस मुकाबले में विरोधी टीम के बल्लेबाजों को दिन में तारे दिखा सकते हैं. कोलंबो जैसी टर्निंग पिच पर वानिंदु हसरंगा बल्लेबाज़ों के लिए सबसे बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं. इसके अलावा वानिंदु हसरंगा लोअर आर्डर में बल्लेबाज़ी भी कर सकते हैं.

हैरी ब्रूक (Harry Brook): इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक इस मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी कर सकते हैं. जब पिच घूमती है, तब तकनीक काम आती है. हैरी ब्रूक स्पिन के लिए शानदार बल्लेबाज हैं और पारी को संभालने में माहिर हैं. पिछले पांच मैचों में हैरी ब्रूक का फैंटेसी औसत 122.2 पॉइंट्स है.

आदिल राशिद (Adil Rashid): इंग्लैंड के स्टार गेंदबाज आदिल राशिद कोलंबो की पिच के लिए एकदम फिट हैं. आदिल राशिद ने पिछले पांच मैचों में 10 विकेट अपने नाम किए हैं. इस मुकाबले में भी आदिल राशिद अपनी गेंदबाजी से बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं.

श्रीलंका की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर: पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), जेनिथ लियानगे, चैरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, दासुन शनाका (कप्तान), वानिंदु हसरंगा, महीश थीक्षाना, मथीशा पथिराना, दुष्मंथा चमीरा.

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर: फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद.

नोट: श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.