Sri Lanka vs Bangladesh, Asia Cup 2025 Super Fours Match 1 Scorecard: सुपर 4 के पहले मुकाबले में बांग्लादेश ने श्रीलंका को 4 विकेट से रौंदा, सैफ हसन और तौहीद हृदोय ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें SL बनाम BAN मैच का स्कोरकार्ड
बांग्लादेश (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Sri Lanka National Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team, Asia Cup 2025 Super Fours Match 1 Scorecard: एशिया कप 2025 का सुपर 4 मुकाबला शुरू हो गया हैं. सुपर फोर का पहला मुकाबला आज यानी 20 सितंबर को श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई (Dubai) के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में बांग्लादेश की टीम ने श्रीलंका को चार विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही बांग्लादेश की टीम ने सुपर 4 स्टेज में जीत के साथ आगाज किया हैं. इस टी20 सीरीज में श्रीलंका की कमान चरित असलांका (Charith Asalanka) के कंधों पर हैं. जबकि, बांग्लादेश की अगुवाई लिटन दास (Litton Das) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: Team India Stats At Dubai Stadium: दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया का प्रदर्शन, यहां देखें ‘मेन इन ब्लू’ के आकंड़ें

बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Bangladesh National Cricket Team vs Sri Lanka National Cricket Team Match Scorecard)

इस रोमांचक मुकाबले में बांग्लादेश के कप्तान लिटन दास ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम का आगाज शानदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 44 रन बोर्ड जड़ दिए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 168 रन बनाए. श्रीलंका की तरफ से दासुन शनाका ने सबसे ज्यादा नाबाद 64 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान दासुन शनाका ने 37 गेंदों पर तीन चौके और छह छक्के लगाए. दासुन शनाका के अलावा कुसल मेंडिस ने 34 रन बनाए.

दूसरी तरफ, बांग्लादेश की टीम को तस्कीन अहमद ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. बांग्लादेश की ओर से मुस्तफिजुर रहमान ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए. मुस्तफिजुर रहमान के अलावा महेदी हसन ने दो विकेट चटकाए. बांग्लादेश की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 169 रन बनाने थे.

बता दें कि लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज एक रन के स्कोर पर टीम को पहला बड़ा झटका लगा. बांग्लादेश की टीम ने 19.5 ओवर में छह विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. बांग्लादेश की तरफ से सैफ हसन ने सबसे ज्यादा 61 रनों की धुआंधार पारी खेली. इस धमाकेदार पारी के दौरान सैफ हसन ने 45 गेंदों पर दो चौके और चार छक्के लगाए. सैफ हसन के अलावा तौहीद हृदोय ने 58 रन बटोरे.

वहीं, श्रीलंका की टीम को नुवान तुषारा ने पहली बड़ी सफलता दिलाई. श्रीलंका की ओर से वानिंदु हसरंगा ने सबसे ज्यादा दो विकेट अपने नाम किए. वानिंदु हसरंगा के अलावा नुवान तुषारा, दुष्मंथा चमीरा और दासुन शनाका ने एक-एक विकेट चटकाए.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

श्रीलंका की बल्लेबाजी: 168/7, 20 ओवर (पथुम निसांका 22 रन, कुसल मेंडिस 34 रन, कामिल मिशारा 5 रन, कुसल परेरा 16 रन, चैरिथ असलांका 21 रन, दासुन शनाका नाबाद 64 रन, कामिंडु मेंडिस 1 रन, वानिंदु हसरंगा 2 रन और डुनिथ वेलालेज नाबाद 0 रन.)

बांग्लादेश की गेंदबाजी: (तस्कीन अहमद 1 विकेट, महेदी हसन 2 विकेट और मुस्तफिजुर रहमान 3 विकेट).

दूसरी पारी का स्कोरकार्ड:

बांग्लादेश की बल्लेबाजी: 169/6, 19.5 ओवर (सैफ हसन 61 रन, तंजीद हसन तमीम 0 रन, लिटन दास 23 रन, तौहीद हृदोय 58 रन, शमीम हुसैन नाबाद 14 रन, जेकर अली 9 रन, महेदी हसन 0 रन और नसुम अहमद नाबाद 1 रन.)

श्रीलंका की गेंदबाजी: (नुवान तुषारा 1 विकेट, दुष्मंथा चमीरा 1 विकेट, वानिंदु हसरंगा 2 विकेट और दासुन शनाका 1 विकेट).

नोट: बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.