क्रिकेट

Sri Lanka vs Bangladesh, Asia Cup 2025 Super Fours Match 1 Dubai Pitch Report: दुबई में श्रीलंका के बल्लेबाज करेंगे रनों की बरसात या बांग्लादेश के गेंदबाज मचाएंगे कोहराम, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट

इस टूर्नामेंट में इससे पहले श्रीलंका की टीम ने बांग्लादेश को छह विकेट से हरा दिया था. श्रीलंका की टीम जीत की इस लय को बनाए रखना चाहेगी. बांग्लादेश के खिलाफ श्रीलंका की जीत ग्रुप-स्टेज में उनकी सबसे बड़ी जीत थी. हांगकांग और अफगानिस्तान के खिलाफ भी वे मैच लक्ष्य का पीछा करते हुए जीते थे. दूसरी तरफ, बांग्लादेश ने लीग स्टेज में तीन में से दो मैच जीतकर ग्रुप बी में दूसरे पायदान पर समाप्त किया था.

Sri Lanka vs Bangladesh, Asia Cup 2025 Super Fours Match 1 Dubai Pitch Report: दुबई में श्रीलंका के बल्लेबाज करेंगे रनों की बरसात या बांग्लादेश के गेंदबाज मचाएंगे कोहराम, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट
श्रीलंका बनाम बांग्लादेश (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Sri Lanka National Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team, Asia Cup 2025 Super Fours Match 1 Dubai Pitch Report: एशिया कप 2025 का सुपर 4 मुकाबला शुरू हो गया हैं. सुपर फोर का पहला मुकाबला आज यानी 20 सितंबर को श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई (Dubai) के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे से खेला जाएगा. श्रीलंका ने ग्रुप बी में 3 में से 3 मैच जीतकर टॉप पर रही तो बांग्लादेश ने हांगकांग और अफगानिस्तान को हराकर क्वालीफाई किया. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद हैं. इस टी20 सीरीज में श्रीलंका की कमान चरित असलांका (Charith Asalanka) के कंधों पर हैं. जबकि, बांग्लादेश की अगुवाई लिटन दास (Litton Das) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: SL vs BAN Asia Cup 2025 Super 4 Match Live Streaming: बांग्लादेश बनाम श्रीलंका एशिया कप सुपर 4 मे होगी कांटे की टक्कर, जानिए कब, कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण

इस टूर्नामेंट में इससे पहले श्रीलंका की टीम ने बांग्लादेश को छह विकेट से हरा दिया था. श्रीलंका की टीम जीत की इस लय को बनाए रखना चाहेगी. बांग्लादेश के खिलाफ श्रीलंका की जीत ग्रुप-स्टेज में उनकी सबसे बड़ी जीत थी. हांगकांग और अफगानिस्तान के खिलाफ भी वे मैच लक्ष्य का पीछा करते हुए जीते थे. दूसरी तरफ, बांग्लादेश ने लीग स्टेज में तीन में से दो मैच जीतकर ग्रुप बी में दूसरे पायदान पर समाप्त किया था. श्रीलंका से हारने के बाद बांग्लादेश ने हांगकांग और अफगानिस्तान को हराया था. लिटन दास की अगुवाई वाली टीम सुपर फोर मुकाबले की शुरुआत अच्छे प्रदर्शन के साथ करना चाहेगी.

टी20 में बांग्लादेश बनाम श्रीलंका हेड टू हेड रिकार्ड्स (SL vs BAN Head to Head Records)

श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों का अब तक का आमना-सामना काफी प्रतिस्पर्धात्मक रहा है. दोनों टीमों के बीच कुल 21 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें से श्रीलंका ने 13 मुकाबलों में जीत हासिल की है, जबकि बांग्लादेश ने आठ बार बाज़ी मारी है. दोनों के बीच अब तक कोई भी मैच बिना नतीजे के समाप्त नहीं हुआ है.

दुबई की पिच रिपोर्ट (Dubai Pitch Report And Weather Update)

एशिया कप 2025 के सुपर 4 का पहला मुकाबला आज श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. दुबई की पिच पर हमेशा से बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को मदद मिलती है. इस बार पिचों पर थोड़ी घास नजर आ रहीं हैं, जिससे तेज गेंदबाजों को शुरुआत में काफी मदद मिल सकती है. इस मैदान पर अब तक खेले गए टी20 मुकाबलों में गेंद और बल्ले के बीच बराबरी की जंग देखने को मिली है, जिसमें स्पिनर्स ने अहम भूमिका निभाई है.

इस मैदान पर पहले बल्लेबाजी करते हुए औसत स्कोर को लेकर बात की जाए तो वह 140 से 145 रनों के बीच देखने को मिलता है. वहीं इसके अलावा इस मैदान पर अब तक खेले गए 112 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान 52 मैचों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जहां जीत हासिल की है तो वहीं 58 मैचों में टारगेट का पीछा करने वाली टीम जीत हासिल करने में कामयाब रही है.

एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक, 33 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है, इसके अलावा नमी यानी ह्यूमिडिटी 60 से 70 प्रतिशत तक रह सकती है. यूएई के मौसम को देखते हुए ही मुकाबलों की शुरुआत करने के समय को भी आधे घंटे आगे बढ़ाने का भी फैसला लिया गया था. वहीं बारिश के चलते मुकाबले में किसी तरह की कोई रुकावट देखने को नहीं मिलेगी.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (SL vs BAN Likely Playing XI)

श्रीलंका (SL Likely Playing XI): पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कामिल मिशारा, कुसल परेरा, चरित असलांका (कप्तान), दासुन शनाका, कामिंडु मेंडिस, वानिंदु हसरंगा, डुनिथ वैलालागे, दुष्मंथा चमीरा और नुवान तुषारा.

बांग्लादेश (BAN Likely Playing XI): तंजीद हसन, लिटन दास (कप्तान), सैफ हसन, तौहीद हृदोय, शमीम हुसैन, जेकर अली, नुरुल हसन, रिशाद हुसैन, नसुम अहमद, तस्कीन अहमद और मुस्तफिजुर रहमान.

नोट: श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 20, 2025 03:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).