Pakistan Champions vs South Africa Champions, World Championship of Legends 2025 9th Match Winner Prediction: वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL 2025) का नौवां मुकाबला आज यानी 25 जुलाई को मैच पाकिस्तान चैंपियंस बनाम दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस के बीच में खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लीसेस्टर (Leicester) के ग्रेस रोड (Grace Road) में भारतीय समयानुसार रात 9 बजे से खेला जाएगा. इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान अपने पहले पूरे मुकाबले में जीत दर्ज कर टूर्नामेंट में दम दिखाना चाहेगा, जबकि दक्षिण अफ्रीका अपने पिछले रोमांचक जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी. इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान चैंपियंस की अगुवाई मोहम्मद हफ़ीज़ (Mohammad Hafeez) कर रहे हैं. जबकि, दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस की कमान एबी डिविलियर्स (AB de Villiers) के कंधों पर हैं. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर हो सकती हैं. यह भी पढ़ें: Most Runs For India In ICC World Test Championship: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में इन भारतीय बल्लेबाजों ने मचाई तबाही, बनाए हैं सबसे ज्यादा रन; यह धुरंधर टॉप पर मौजूद
पाकिस्तान के लिए यह दूसरा मौका होगा, इससे पहले उन्होंने अपना पहला मुकाबला इंग्लैंड के खिलाफ 5 विकेट से जीत दर्ज की थी.वही, उनका दूसरा मैच भारत के साथ जो रद्द कर दिया गया था, क्योकि टीम इंडिया ने खेलने माना कर दिया था.
दक्षिण अफ्रीका ने अब तक खेले गए तीनों मुकाबले जीतकर मजबूत शुरुआत की है. वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला मुकाबला बारिश और DLS नियम के चलते टाई रहा, जिसके बाद बॉल-आउट में दक्षिण अफ्रीका ने बाज़ी मारी. टीम इंडिया के खिलाफ हुए दूसरे मुकाबले में एबी डिविलियर्स की शानदार बल्लेबाज़ी और गेंदबाज़ों की दमदार प्रदर्शन ने दक्षिण अफ्रीका को एकतरफा जीत दिलाई.
डब्लूसीएल 2025 में भारत चैंपियंस के अलावा पाकिस्तान चैंपियंस, ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस, इंग्लैंड चैंपियंस, साउथ अफ्रीका चैंपियंस और वेस्टइंडीज चैंपियंस की टीमें भी हिस्सा लेंगी. जानिए भारत में इस मैच का लाइव प्रसारण किस चैनल पर होगा, लाइव स्ट्रीमिंग किस ऐप पर होगी. इस मैच का टाइम क्या है.
ये टीम मार सकती हैं बाजी (PAK vs SA Match Winner Prediction)
बता दें कि इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस की टीम का पड़ला भारी नजर आ रहा हैं. पाकिस्तान चैंपियंस के लिए यह मुकाबला चुनौतीपूर्ण हो सकता है, खासकर दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस की मजबूत गेंदबाजी और बल्लेबाजी के खिलाफ. दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस के हालिया प्रदर्शन को देखते हुए वे टूर्नामेंट का आठवां टी20 मैच जीत सकती हैं. दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं.
दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस की जीत की संभावना: 62%
पाकिस्तान चैंपियंस की जीत की संभावना: 38%.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर
पाकिस्तान चैंपियंस: मोहम्मद हफीज (कप्तान), कामरान अकमल (विकेटकीपर), शोएब मलिक, शरजील खान, आसिफ अली, उमर अमीन, आमिर यामीन, वहाब रियाज, सोहेल खान, सोहेल तनवीर, रुम्मन रईस.
दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस: हाशिम अमला, जैक्स रूडोल्फ, सारेल एर्वी, एबी डिविलियर्स (कप्तान), जेपी डुमिनी, वेन पार्नेल, जे जे स्मट्स, मोर्ने वान विक (विकेटकीपर), हार्डस विल्जोएन, आरोन फंगिसो, इमरान ताहिर.
नोट: पाकिस्तान चैंपियंस बनाम दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस के मैच का स्कोरकार्ड हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.













QuickLY