सौरव गांगुली ने कहा- कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल को टीम में वापस लाना चाहिए

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली ने कहा है कि विराट कोहली को चाइनामैन कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल को टीम में वापस लाना चाहिए. इन दोनों ने इंग्लैंड में खेले गए विश्व कप में दमदार प्रदर्शन किया लेकिन हाल ही में वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज में नहीं दिखे थे.

सौरभ गांगुली (Photo Credits: IANS)

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली ने कहा है कि विराट कोहली को चाइनामैन कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल को टीम में वापस लाना चाहिए. इन दोनों ने इंग्लैंड में खेले गए विश्व कप में दमदार प्रदर्शन किया लेकिन हाल ही में वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज में नहीं दिखे थे.

गांगुली ने अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया में अपने कॉलम में लिखा, "यह अच्छी टीम है लेकिन विराट को इन प्रारूप में कलाई के स्पिनरों को वापस लाना चाहिए. मुझे उम्मीद है कि चहल को सिर्फ इसलिए आराम दिया गया होगा ताकि दूसरों को मौका दिया जा सके नहीं तो उन्हें टी-20 प्रारूप में टीम में होना चाहिए."

गांगुली ने कहा कि अगले साल आस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्व कप के लिए दूसरे क्या कह रहे हैं इससे कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि जो शख्स मायने रखता है वो कप्तान है. यह भी पढ़ें- BCCI सुनिश्चित करे की सौरभ गांगुली एक पद से ज्यादा पर न रहें

उन्होंने कहा, "टी-20 विश्व कप अगले साल आस्ट्रेलिया में होना है, ऐसे में लोगों के विचार मायने नहीं रखते. इन सभी में जो शख्स मायने रखता है वो हैं विराट और उनके लिए जरूरी है कि वह लंबे समय तक शांत रहें."

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Scorecard: धर्मशाला में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से दी करारी शिकस्त, तिलक वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Scorecard: धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 201 रनों का टारगेट, प्रभसिमरन सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Score Update: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Toss And Scorecard: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड