Shakib Al Hasan Reverses Retirement: शाकिब अल हसन का खुलासा, जानबूझकर अवैध एक्शन के साथ की गेंदबाजी, लेकिन सिर्फ एक सीरीज़ के लिए वापस लिया रिटायरमेंट

शाकिब ने बियर्ड बिफोर विकेट पॉडकास्ट में बताया, "मैं थोड़ा जानबूझकर ऐसा कर रहा था. मैंने एक मैच में 70 से ज्यादा ओवर गेंदबाजी की थी. मैंने अपने करियर में कभी भी टेस्ट मैच में 70 ओवर नहीं फेंके. मैं टॉन्टन में समरसेट के खिलाफ सरे के लिए चार दिन का मैच खेल रहा था, जिसमें बहुत थक गया था.

Shakib Al Hasan(Photo Credit: X Formerly Twitter)

Shakib Al Hasan Reverses Retirement: बांग्लादेशी ऑलराउंडर शाकिब अल हसन ने खुलासा किया है कि उन्होंने 2024 में सरे के साथ खेलते हुए 'जानबूझकर' अवैध गेंदबाजी एक्शन के साथ गेंदबाजी की थी. संदिग्ध एक्शन के चलते शाकिब को निलंबित कर दिया गया था. पिछले साल दिसंबर में लॉफबोरो यूनिवर्सिटी में इंडिपेंडेंट टेस्टिंग के दौरान शाकिब अल हसन का गेंदबाजी एक्शन अवैध पाया गया था. इसके बाद शाकिब को ईसीबी की ओर से आयोजित सभी मैचों में गेंदबाजी करने से बैन कर दिया गया. ऐसे में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी आईसीसी के नियमों के अनुसार यह प्रतिबंध स्वतः लागू हो गया. शाकिब ने 1 अक्टूबर 2024 से बाद से कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है. दक्षिण अफ्रीका बनाम टीम इंडिया पहले टी20 में होगी कांटे की टक्कर, जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

शाकिब ने बियर्ड बिफोर विकेट पॉडकास्ट में बताया, "मैं थोड़ा जानबूझकर ऐसा कर रहा था. मैंने एक मैच में 70 से ज्यादा ओवर गेंदबाजी की थी. मैंने अपने करियर में कभी भी टेस्ट मैच में 70 ओवर नहीं फेंके. मैं टॉन्टन में समरसेट के खिलाफ सरे के लिए चार दिन का मैच खेल रहा था, जिसमें बहुत थक गया था.

उन्होंने कहा, "मैंने पाकिस्तान में लगातार दो टेस्ट मैच खेले. हमने वह सीरीज जीती और फिर मैं चार दिवसीय मैच खेलने गया. मैं सोच रहा था कि अंपायर बस इतना कर सकता था कि वह मुझे पहले चेतावनी दे दे. लेकिन यह नियमों में है, इसलिए उन्हें अधिकार था. मैंने इसकी शिकायत नहीं की."

पिछले सीजन के अपने सरे मुकाबले में शाकिब ने कुल 63.2 ओवर गेंदबाजी की, जिसकी दो पारियों में 33.5 और 29.3 ओवर फेंके. इस साल की शुरुआत में यूके में लॉफबोरो यूनिवर्सिटी में अपना तीसरा बॉलिंग असेसमेंट टेस्ट देने के बाद उन्हें गेंदबाजी की अनुमति मिल गई.

शाकिब ने बताया, "मैं टेस्ट देने गया, जिसमें असफल हो गया. इसके बाद मैंने अपना टेस्ट देखा। मुझे लगा, 'ठीक है, तो ये चीजें हो रही हैं.' फिर मुझे कुछ हफ्तों तक ट्रेनिंग करनी थी, इसलिए मैं फिर से सरे गया, जहां उन्होंने मेरी मदद की. मैंने दो सेशन किए और सामान्य हो गया. इस बीच मुझे लगा कि यह बहुत आसान है."

चेन्नई में हुए दूसरे गेंदबाजी परीक्षण में असफल रहने के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के चयनकर्ताओं ने शाकिब को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए नहीं चुना. हालांकि, बोर्ड ने स्पष्ट किया था कि वह घरेलू और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बतौर बल्लेबाज खेलने के लिए उपलब्ध हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

BAN vs NZ ODI And T20I Series 2026 Schedule And Full Details: इस दिन से बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेली जाएगी वनडे और टी20 इंटरनेशनल सीरीज, बस एक क्लिक पर देखें शेड्यूल और अन्य अहम जानकारी

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Scorecard: निर्णायक मुकाबले में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को हराकर रचा इतिहास, 2-1 से सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें BAN बनाम PAK मैच का स्कोरकार्ड

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Scorecard: ढाका में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को दिया 291 रनों का लक्ष्य, तंजीद हसन तमीम ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Bangladesh vs Pakistan, 3rd ODI 2026 Match Live Score Update: ढाका में बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा वनडे मुकाबला, यहां देखें मैच की लाइव स्कोर अपडेट