Rahul Tripathi के लिए Shah Rukh Khan ने बोला अपना पसंदीदा डायलॉग, 'राहुल, नाम तो सुना होगा'

आईपीएल-13 में बुधवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज राहुल त्रिपाठी ने अपने प्रदर्शन से काफी प्रभावित किया. राहुल ने 81 रनों की पारी खेली और मैन ऑफ द मैच चुने गए.

शाहरुख खान (Photo Credits: Instagram)

आईपीएल-13 में बुधवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज राहुल त्रिपाठी ने अपने प्रदर्शन से काफी प्रभावित किया. राहुल ने 81 रनों की पारी खेली और मैन ऑफ द मैच चुने गए. अपनी इस पारी के बाद राहुल को टीम के मालिक शाहरूख खान से मिलने का मौका मिला.

राहुल जब मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी लेने जा रहे थे तब टीम के मालिक शाहरूख ने अपनी फिल्म का एक मशहूर डायलॉग, 'राहुल, नाम तो सुना होगा कहा.' इसे सुनकर कॉमेंट्रेंटर और प्रसारणकर्ता हर्षा भोगले के साथ राहुल दोनों हंसने लगे.

कोलकाता ने त्रिपाठी की अर्धशतकीय पारी के बाद चेन्नई को 168 रनों का लक्ष्य दिया था. चेन्नई 157 रन ही बना सकी.

यह भी पढ़ें- SRH vs KXIP 22th IPL Match 2020: जॉनी बेयरस्टो और डेविड वॉर्नर की तूफानी बल्लेबाजी, हैदराबाद ने पंजाब को दिया 202 रन का लक्ष्य

जीत के बाद शाहरूख ने टीम के खिलाड़ियों की भी तारीफ की और कहा, "हमने कुछ रन कम बनाए थे लेकिन गेंदबाजों ने इसकी भरपाई कर दी. टीम के खिलाड़ियों ने अच्छा किया. मुझे राहुल त्रिपाठी का जिक्र करना होगा, नाम तो सुना था.. काम उससे भी कमाल है."

राहुल नाम तो सुना होगा. यह डायलॉग शाहरूख की 1997 में आई मशहूर फिल्म दिल तो पागल है का है.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Live Score Update: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Stats And Preview: पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Toss Winner Prediction: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Key Players To Watch Out: आज पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें