Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? लीसेस्टर में इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आठवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट
दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस का अब तक का सफर बेहतरीन रहा है. दक्षिण अफ्रीका ने अब तक खेले गए दोनों मुकाबले जीतकर मजबूत शुरुआत की है. वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला मुकाबला बारिश और DLS नियम के चलते टाई रहा, जिसके बाद बॉल-आउट में दक्षिण अफ्रीका ने बाज़ी मारी. टीम इंडिया के खिलाफ हुए दूसरे मुकाबले में एबी डिविलियर्स की शानदार बल्लेबाज़ी और गेंदबाज़ों की दमदार प्रदर्शन ने दक्षिण अफ्रीका को एकतरफा जीत दिलाई.
England Champions vs South Africa Champions, 8th Match Watch World Championship of Legends 2025 Satta Bazar Favourite Team: वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL 2025) का आठवां मुकाबला आज यानी 24 जुलाई को मैच इंग्लैंड चैंपियंस बनाम दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस के बीच में खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लीसेस्टर (Leicester) के ग्रेस रोड (Grace Road) में खेला जा रहा हैं. इस टूर्नामेंट में इंग्लैंड अपने पहले पूरे मुकाबले में जीत दर्ज कर टूर्नामेंट में दम दिखाना चाहेगा, जबकि दक्षिण अफ्रीका अपने पिछले रोमांचक जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी. इस टूर्नामेंट में इंग्लैंड चैंपियंस की अगुवाई इयोन मोर्गन (Eoin Morgan) कर रहे हैं. जबकि, दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस की कमान एबी डिविलियर्स (AB de Villiers) के कंधों पर हैं. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर हो सकती हैं. यह भी पढ़ें: England Champions vs South Africa Champions, 8th T20I Match Winner Prediction: आठवें टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को कांटे की टक्कर देने उतरेगी इंग्लैंड, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी
अब तक इंग्लैंड चैंपियंस ने मिले दो पूरे मौकों पर शानदार खेल दिखाया है. इंग्लैंड चैंपियंस ने पाकिस्तान चैंपियंस को 5 रन से हराया और इसके बाद वेस्टइंडीज चैंपियंस पर 10 रन की जीत दर्ज की. हालांकि, इंग्लैंड चैंपियंस का ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस के खिलाफ एक मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया था, जब इंग्लैंड चैंपियंस की पारी 17.1 ओवर में रुकी.
दूसरी तरफ, दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस का अब तक का सफर बेहतरीन रहा है. दक्षिण अफ्रीका ने अब तक खेले गए दोनों मुकाबले जीतकर मजबूत शुरुआत की है. वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला मुकाबला बारिश और DLS नियम के चलते टाई रहा, जिसके बाद बॉल-आउट में दक्षिण अफ्रीका ने बाज़ी मारी. टीम इंडिया के खिलाफ हुए दूसरे मुकाबले में एबी डिविलियर्स की शानदार बल्लेबाज़ी और गेंदबाज़ों की दमदार प्रदर्शन ने दक्षिण अफ्रीका को एकतरफा जीत दिलाई.
इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच पर सट्टा बाजार गर्म
इस मैच से पहले सट्टा बाजार (Satta Bazar) ने इस बात की भविष्यवाणी की है कि इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका (ENG vs SA) में से कौनसी टीम बाजी मारेगी. इस मैच को लेकर सट्टा बाजार एक दिन पहले से ही गर्म है. सट्टा बाजार में दक्षिण अफ्रीका की टीम फेवरेट चल रही है. लेकिन इंग्लैंड की टीम बाजी पलटने में माहिर हैं. सट्टा बाजार में जो टीम फेवरेट होती है यानी जिसके जीतने की संभावना ज्यादा होती है, उस पर कम रुपये मिलते हैं. वहीं दूसरी टीम पर ज्यादा रुपये मिलते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जिस टीम पर कम भाव होता है, उसके जीतने की संभावना ज़्यादा होती है. हालांकि ये भाव मैच तक और मैच के दौरान बदल भी सकते हैं.
डिस्क्लेमर: सट्टा बाजार या इस तरह का कोई भी जुआ भारत में गैरकानूनी है. हम किसी भी तरह से सट्टा/जुआ या इस तरह की गैर-कानूनी गतिविधियों को प्रोत्साहित नहीं करते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 24, 2025 09:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

