क्रिकेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favorite? कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान के बीच नौवें मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

ऑस्ट्रेलिया की टीम से एश गार्डनर और एन्नाबेल सदरलैंड स्टार खिलाड़ी हो सकती हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी. बात करें अगर पाकिस्तान टीम की तो सिदरा अमीन और डायना बेग अपने प्रदर्शन से प्रभावित कर सकती हैं. ऑस्ट्रेलिया की प्रमुख ऑलराउंडर एलिस पेरी भी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है. एलिस पेरी बड़ी पारी नहीं खेल पाई है आज एक बड़ी पारी खेल सकती हैं.

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favorite? कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान के बीच नौवें मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट
ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम पाकिस्तान महिला (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Australia Women National Cricket Team vs Pakistan Women National Cricket Team, ICC Womens World Cup 2025 9th Match Satta Bazar Favourite Team: आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का आगाज हो गया हैं. इस टूर्नामेंट का नौवां मुकाबला आज यानी 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलंबो (Colombo) के आर प्रेमदासा स्टेडियम (R Premadasa Stadium) में खेला जा रहा हैं. इस टूर्नामेंट में दोनों टीमों का यह तीसरा मुकाबला हैं. ऑस्ट्रेलिया की टीम ने टूर्नामेंट में जीत के साथ शुरुआत की और दूसरा मैच खराब मौसम के वजह से स्थगित करना पड़ा है. दूसरी तरफ पाकिस्तान वूमेन टीम की शुरुआत खराब रही है और वह शुरुआती दोनों मैच हारकर अंतिम स्थान पर है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया की अगुवाई एलिसा हीली (Alyssa Healy) कर रहे हैं. जबकि, पाकिस्तान की कमान फातिमा सना (Fatima Sana) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: Australia Women vs Pakistan Women ICC Women's World Cup 2025 9th Match Live Toss And Scorecard: रोमांचक मुकाबले पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की बल्लेबाज यूनिट काफी मजबूत है. ऑस्ट्रेलिया महिला इस मैच में पहले बल्लेबाजी करती है तो 300 रन का आंकड़ा भी छू सकती है. ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच यह मैच कोलंबो में खेला जाएगा. पाकिस्तान की टीम ने अपने दोनों मैच इसी मैदान पर खेले हैं. इस मैदान पर स्पिनर्स को काफी मदद देखने को मिली है.

ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम पाकिस्तान महिला हेड-टू-हेड आंकड़े (AUS W vs PAK W ODI Head To Head)

ऑस्ट्रेलिया की टीम का रिकॉर्ड पाकिस्तान वूमेन के खिलाफ काफी अच्छा रहा है. पिछले 10 मैचों के आंकड़ों में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अपने सभी मैच जीते हैं. इन दोनों टीमों के बीच 2023 में वनडे सीरीज खेली गई थी जिसमें ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने 3-0 से सीरीज पर कब्जा किया था. ऑस्ट्रेलिया की टीम इस मैच में अपनी दूसरी जीत की तलाश में उतरेगी. पाकिस्तान वूमेन पहली जीत दर्ज करना चाहेगी.

इन खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें (AUS-W vs PAK-W, ICC Women's World Cup 2025 Player To Watch Out For)

ऑस्ट्रेलिया की टीम से एश गार्डनर और एन्नाबेल सदरलैंड स्टार खिलाड़ी हो सकती हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी. बात करें अगर पाकिस्तान टीम की तो सिदरा अमीन और डायना बेग अपने प्रदर्शन से प्रभावित कर सकती हैं. ऑस्ट्रेलिया की प्रमुख ऑलराउंडर एलिस पेरी भी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है. एलिस पेरी बड़ी पारी नहीं खेल पाई है आज एक बड़ी पारी खेल सकती हैं.

ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान मैच पर सट्टा बाजार गर्म (AUS W vs PAK W Satta Bazar)

इस मैच से पहले सट्टा बाजार (Satta Bazar) ने इस बात की भविष्यवाणी की है कि ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (AUS W vs PAK W Satta Bazar Rate) में से कौनसी टीम बाजी मारेगी. इस मैच को लेकर सट्टा बाजार एक दिन पहले से ही गर्म है. सट्टा बाजार में ऑस्ट्रेलिया की टीम फेवरेट चल रही है. लेकिन पाकिस्तान की टीम बाजी पलटने में माहिर हैं. सट्टा बाजार में जो टीम फेवरेट होती है यानी जिसके जीतने की संभावना ज्यादा होती है, उस पर कम रुपये मिलते हैं. वहीं दूसरी टीम पर ज्यादा रुपये मिलते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जिस टीम पर कम भाव होता है, उसके जीतने की संभावना ज़्यादा होती है. हालांकि ये भाव मैच तक और मैच के दौरान बदल भी सकते हैं.

डिस्क्लेमर: सट्टा बाजार या इस तरह का कोई भी जुआ भारत में गैरकानूनी है. हम किसी भी तरह से सट्टा/जुआ या इस तरह की गैर-कानूनी गतिविधियों को प्रोत्साहित नहीं करते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 08, 2025 03:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).