Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कोलंबो में न्यूजीलैंड महिला बनाम पाकिस्तान महिला के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट
न्यूजीलैंड महिला बनाम पाकिस्तान महिला (Photo Credit: X Formerly Twitter)

New Zealand Women National Cricket Team vs Pakistan Women National Cricket Team, ICC Womens World Cup 2025 19th Match Satta Bazar Favorite Team: आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का आगाज हो गया हैं. इस टूर्नामेंट का 19वां मुकाबला आज यानी 18 अक्टूबर को न्यूजीलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलंबो (Colombo) के आर प्रेमदासा स्टेडियम (R Premadasa Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे से खेला जाएगा. इस टूर्नामेंट में दोनों टीमों का यह पांचवां मुकाबला हैं. दोनों टीमों के लिए ये करो या मरो का मुकाबला होगा. ऐसे में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड की अगुवाई सोफी डिवाइन (Sophie Devine) कर रहे हैं. जबकि, पाकिस्तान की कमान फातिमा सना (Fatima Sana) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: Bangladesh vs West Indies, 1st ODI Match Live Toss And Scorecard: ढाका में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2025 का यह 19वां मैच कोलंबो श्रीलंका में खेला जाएगा. इस मैच में तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. मैच के दौरान बारिश की संभावना भी है पर ह्यूमिडिटी भी 62% तक रहने की उम्मीद है. यह मैच कोलंबो श्रीलंका में खेला जाएगा. इस मैदान पर पिछले 7 मैचों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 4 मैच जीते हैं. पहली पारी का औसत स्कोर 275 रन है और दूसरी पारी का औसत स्कोर 246 रन है.

न्यूजीलैंड की टीम का पिछला मैच श्रीलंका के खिलाफ खराब मौसम के वजह से रद्द करना पड़ा था. इस टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड ने अभी तक एक मैच जीता है. पॉइंट्स टेबल में न्यूजीलैंड की टीम पांचवें पायदान पर है. कप्तान सोफी डिवाइन बल्ले और गेंद से न्यूजीलैंड की तरफ से लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है. दूसरी तरफ पाकिस्तान की टीम का पिछला मैच भी इंग्लैंड के खिलाफ रद्द रहा है. इस मैच में पाकिस्तान की टीम जीत की मजबूत स्थिति में थी. पाकिस्तान की टीम एक अंक के साथ अंतिम स्थान पर है. फातिमा सना ने पिछले मैच में चार विकेट लिए हैं. पाकिस्तान वूमेन के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद काफी कम है. न्यूजीलैंड इस मैच को जीतकर टूर्नामेंट में अपनी स्थिति को मजबूत करना चाहेगी.

न्यूजीलैंड महिला बनाम पाकिस्तान महिला वनडे हेड टू हेड रिकॉर्ड (NZ W vs PAK W ODI Head To Head Record)

न्यूजीलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पिछले 17 वनडे इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान न्यूजीलैंड महिला का पड़ला भारी रहा हैं. न्यूजीलैंड महिला की टीम ने 15 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, पाकिस्तान महिला की टीम को महज एक मैच में जीत नसीब हुई हैं. वहीं, एक मैच का कोई परिणाम नहीं निकला हैं.

न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान मैच पर सट्टा बाजार गर्म (NZ W vs PAK W Satta Bazar)

इस मैच से पहले सट्टा बाजार (Satta Bazar) ने इस बात की भविष्यवाणी की है कि न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (NZ W vs PAK W Satta Bazar Rate) में से कौनसी टीम बाजी मारेगी. इस मैच को लेकर सट्टा बाजार एक दिन पहले से ही गर्म है. सट्टा बाजार में न्यूजीलैंड की टीम फेवरेट चल रही है. लेकिन पाकिस्तान की टीम बाजी पलटने में माहिर हैं. सट्टा बाजार में जो टीम फेवरेट होती है यानी जिसके जीतने की संभावना ज्यादा होती है, उस पर कम रुपये मिलते हैं. वहीं दूसरी टीम पर ज्यादा रुपये मिलते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जिस टीम पर कम भाव होता है, उसके जीतने की संभावना ज़्यादा होती है. हालांकि ये भाव मैच तक और मैच के दौरान बदल भी सकते हैं.

डिस्क्लेमर: सट्टा बाजार या इस तरह का कोई भी जुआ भारत में गैरकानूनी है. हम किसी भी तरह से सट्टा/जुआ या इस तरह की गैर-कानूनी गतिविधियों को प्रोत्साहित नहीं करते हैं.