क्रिकेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? दिल्ली स्टेडियम में भारत बनाम नामीबिया के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

टीम इंडिया बनाम नामीबिया के बीच अबतक कुल एक ही टी20 मुकाबला खेला गया हैं. इस दौरान टीम इंडिया का पड़ला भारी रहा हैं. टीम इंडिया ने यह मुकाबला अपने नाम किया था. जबकि, नामीबिया की टीम ने अभी तक टीम इंडिया के खिलाफ जीत का स्वाद नहीं चखा हैं.

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? दिल्ली स्टेडियम में भारत बनाम नामीबिया के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट
भारत बनाम नामीबिया (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Indian National Cricket Team vs Namibia National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 18th Match Satta Bazar Favorite Team: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 18वां मुकाबला आज यानी 12 फरवरी को भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम नामीबिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दिल्ली (Delhi) के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम नामीबिया को हराकर अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी. हालांकि, टीम इंडिया नामीबिया को बिल्कुल भी हल्के में नहीं लेना चाहेगी. टीम इंडिया टूर्नामेंट की शुरूआत से ही खिलाड़ियों की फिटनेस से जूझ रही है. कोई बीमारी का शिकार हुआ तो कई चोटिल हो गया. इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की अगुवाई सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) कर रहें हैं. जबकि, नामीबिया की कमान गेरहार्ड इरास्मस (Gerhard Erasmus) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: Nepal vs Italy, T20 World Cup 2026 17th Match Scorecard: मुंबई में इटली ने टी20 वर्ल्ड कप में दर्ज की पहली जीत, नेपाल को 10 विकेट से रौंदा; यहां देखें NEP बनाम ITA मैच का स्कोरकार्ड

भारतीय की टीम से सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन और वरुण चक्रवर्ती स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी. वहीं बात करें अगर नामीबिया टीम की तो निकोल लॉफ्टी-ईटन, जेजे स्मिट, और जान फ्रीलिंक अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं. अपने पहले मैच में नामीबिया को भले ही नीदरलैंड्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन उसने कड़ी चुनौती पेश की थी. ऐसे में नामीबिया की टीम पिछली गलतियों से सबक लेकर वापसी करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. ऐसे में यह मुकाबला रोमांचक होने की उम्मीद है.

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 इस बार भारत और श्रीलंका में खेला जा रहा है. इन दोनों ही टीमों के बीच अब तक सिर्फ एक ही टी20 इंटरनेशनल खेला गया है जो कि साल 2021 के वर्ल्ड कप में हुआ था. इस मुकाबले में भारतीय टीम ने सिर्फ 15.2 ओवर में 133 रनों का लक्ष्य हासिल करके 9 विकेट से शानदार जीत हासिल की थी.

टीम इंडिया बनाम नामीबिया टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (IND vs NAM T20I Head To Head Record)

टीम इंडिया बनाम नामीबिया के बीच अबतक कुल एक ही टी20 मुकाबला खेला गया हैं. इस दौरान टीम इंडिया का पड़ला भारी रहा हैं. टीम इंडिया ने यह मुकाबला अपने नाम किया था. जबकि, नामीबिया की टीम ने अभी तक टीम इंडिया के खिलाफ जीत का स्वाद नहीं चखा हैं.

भारत बनाम नामीबिया मैच पर सट्टा बाजार गर्म (IND vs NAM Satta Bazar)

इस मैच से पहले सट्टा बाजार (Satta Bazar) ने इस बात की भविष्यवाणी की है कि भारत बनाम नामीबिया (IND vs NAM Satta Bazar Rate) में से कौनसी टीम बाजी मारेगी. इस मैच को लेकर सट्टा बाजार एक दिन पहले से ही गर्म है. सट्टा बाजार में भारत की टीम फेवरेट चल रही है. लेकिन नामीबिया की टीम बाजी पलटने में माहिर हैं. सट्टा बाजार में जो टीम फेवरेट होती है यानी जिसके जीतने की संभावना ज्यादा होती है, उस पर कम रुपये मिलते हैं. वहीं दूसरी टीम पर ज्यादा रुपये मिलते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जिस टीम पर कम भाव होता है, उसके जीतने की संभावना ज़्यादा होती है. हालांकि ये भाव मैच तक और मैच के दौरान बदल भी सकते हैं.

डिस्क्लेमर: सट्टा बाजार या इस तरह का कोई भी जुआ भारत में गैरकानूनी है. हम किसी भी तरह से सट्टा/जुआ या इस तरह की गैर-कानूनी गतिविधियों को प्रोत्साहित नहीं करते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 12, 2026 06:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).