Nepal vs Italy, T20 World Cup 2026 17th Match Scorecard: मुंबई में इटली ने टी20 वर्ल्ड कप में दर्ज की पहली जीत, नेपाल को 10 विकेट से रौंदा; यहां देखें NEP बनाम ITA मैच का स्कोरकार्ड
नेपाल बनाम इटली (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Nepal National Cricket Team vs Italy National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 17th Match Scorecard Update: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 17वां मुकाबला आज यानी 12 फरवरी को नेपाल राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इटली राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में इटली की टीम ने नेपाल को 10 विकेट से हरा दिया हैं. इसके साथ ही इटली की टीम ने आईसीसी टूर्नामेंट में अपनी पहली ऐतिहासिक जीत दर्ज कर ली हैं. वहीं, नेपाल की टीम लगभग टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं. इस टूर्नामेंट में नेपाल की अगुवाई रोहित पौडेल (Rohit Paudel) कर रहें हैं. जबकि, इटली की कमान वेन मैडसेन (Wayne Madsen) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें:  India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Key Players To Watch Out: टीम इंडिया बनाम नामीबिया के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

नेपाल राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इटली राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Nepal National Cricket Team vs Italy National Cricket Team Match Scorecard)

इस रोमांचक मुकाबले में इटली के कप्तान हैरी मनेंटी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी नेपाल की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज आठ रन के स्कोर पर टीम को पहला बड़ा झटका लगा. इसके बाद आसिफ शेख और रोहित पौडेल ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 49 रन तक लेकर गए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए नेपाल की पूरी टीम 19.3 ओवरों में महज 123 रन बनाकर सिमट गई. नेपाल की तरफ से आरिफ शेख ने सबसे ज्यादा 27 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान आरिफ शेख ने 24 गेंदों पर तीन चौके लगाए. आरिफ शेख के अलावा कप्तान रोहित पौडेल ने 23 रन बनाए.

दूसरी तरफ, इटली की टीम को अली हसन ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. इटली की ओर से क्रिसन कलुगामागे ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए. क्रिसन कलुगामागे के अलावा कप्तान बेन मैनेंटी ने दो विकेट चटकाए. इटली की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 124 रन बनाने थे.

बता दें कि लक्ष्य का पीछा करने उतरी इटली की टीम का आगाज धमाकेदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 124 रन बोर्ड पर जड़ दिए. इटली की टीम ने महज 12.4 ओवर में बिना विकेट गवाएं लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया. इटली की तरफ से एंथोनी मोस्का ने सबसे ज्यादा नाबाद 62 रनों की धुआंधार पारी खेली. इस धमाकेदार पारी के दौरान एंथोनी मोस्का ने महज 32 गेंदों पर तीन चौके और छह छक्के लगाए. एंथोनी मोस्का के अलावा जस्टिन मोस्का ने नाबाद 60 रन बटोरे.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

नेपाल की बल्लेबाजी: 123/10, 19.3 ओवर (कुशल भुर्टेल 5 रन, आसिफ शेख 20 रन, रोहित पौडेल 23 रन, दीपेंद्र सिंह ऐरी 17 रन, आरिफ शेख 27 रन, लोकेश बम 3 रन, गुलसन झा 3 रन, करन केसी नाबाद 18 रन, नंदन यादव 0 रन, संदीप लामिछाने 5 रन और ललित राजबंशी 0 रन.)

इटली की गेंदबाजी: (अली हसन 1 विकेट, क्रिसन कलुगामागे 3 विकेट, बेन मैनेंटी 2 विकेट, जसप्रीत सिंह 1 विकेट और जेजे स्मट्स 1 विकेट).

दूसरी पारी का स्कोरकार्ड:

इटली की बल्लेबाजी: 124/0, 12.4 ओवर (एंथोनी मोस्का नाबाद 62 रन और जस्टिन मोस्का नाबाद 60 रन.)

नोट: नेपाल राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इटली राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.