India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Key Players To Watch Out: टीम इंडिया बनाम नामीबिया के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें
भारत बनाम नामीबिया (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Indian National Cricket Team vs Namibia National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 18th Match Key Players To Watch: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 18वां मुकाबला आज यानी 12 फरवरी को भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम नामीबिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दिल्ली (Delhi) के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम नामीबिया को हराकर अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी. हालांकि, टीम इंडिया नामीबिया को बिल्कुल भी हल्के में नहीं लेना चाहेगी. टीम इंडिया टूर्नामेंट की शुरूआत से ही खिलाड़ियों की फिटनेस से जूझ रही है. कोई बीमारी का शिकार हुआ तो कई चोटिल हो गया. इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की अगुवाई सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) कर रहें हैं. जबकि, नामीबिया की कमान गेरहार्ड इरास्मस (Gerhard Erasmus) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: Nepal vs Italy, T20 World Cup 2026 17th Match Live Score Update: मुंबई में नेपाल बनाम इटली के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

इस मुकाबले में ईशान किशन, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, वरुण चक्रवर्ती, लॉरेन स्टीनकैंप, जान फ्रीलिंक, गेरहार्ड इरासमस और मैक्स हेंगो ये कुछ ऐसे खिलाड़ी है जो मैच का रुख बदलना जानते है. जिनपर सबकी निगाहें रहेगी. टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और बर्नार्ड शोल्ट्ज़ के बीच की टक्कर रोमांचक हो सकती है. वहीं, गेरहार्ड इरासमस और वरुण चक्रवर्ती के बीच की भिड़ंत भी इस मुकाबले के नतीजे पर असर डाल सकती है. दोनों टीमों के पास कई प्रभावशाली युवा खिलाड़ियों के साथ संतुलित लाइनअप है.

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 इस बार भारत और श्रीलंका में खेला जा रहा है. इन दोनों ही टीमों के बीच अब तक सिर्फ एक ही टी20 इंटरनेशनल खेला गया है जो कि साल 2021 के वर्ल्ड कप में हुआ था. इस मुकाबले में भारतीय टीम ने सिर्फ 15.2 ओवर में 133 रनों का लक्ष्य हासिल करके 9 विकेट से शानदार जीत हासिल की थी.

टीम इंडिया बनाम नामीबिया टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (IND vs NAM T20I Head To Head Record)

टीम इंडिया बनाम नामीबिया के बीच अबतक कुल एक ही टी20 मुकाबला खेला गया हैं. इस दौरान टीम इंडिया का पड़ला भारी रहा हैं. टीम इंडिया ने यह मुकाबला अपने नाम किया था. जबकि, नामीबिया की टीम ने अभी तक टीम इंडिया के खिलाफ जीत का स्वाद नहीं चखा हैं.

इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर होगी निगाह (Key Players To Watch)

सूर्यकुमार यादव: टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव शानदार फार्म में चल रहे हैं. यूएसए के खिलाफ सूर्यकुमार यादव ने कठिन परिस्थितियों में 84 रन की नाबाद पारी खेली है. इस मैच में भी सूर्यकुमार यादव अच्छा स्कोर कर सकते हैं.

ईशान किशन: लंबे समय के बाद टीम इंडिया में वापसी करने वाले ईशान किशन भी बल्ले के साथ अच्छी फार्म में है. ईशान किशन पिछले मैच में सस्ते में पवेलियन लौट गए थे इस मैच में बड़ी पारी की उम्मीद है.

मोहम्मद सिराज: मोहम्मद सिराज ने पहले मैच में तीन विकेट लिए हैं. इस मैच में भी मोहम्मद सिराज खेलते हुए नजर आएंगे तथा पावर प्ले और डेथ ओवरों में विकेट लेने की उम्मीद है.

अर्शदीप सिंह: टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज अर्शदीप सिंह टी20 फॉर्मेट में भारत के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. पिछले मैच में दो विकेट लिए हैं. इस मैच में भी अर्शदीप सिंह अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (IND vs NAM 18th Match Playing Prediction)

टीम इंडिया: ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह.

नामीबिया: लॉरेन स्टीनकैंप, जान फ्रीलिंक, निकोल लॉफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरासमस (कप्तान), जेजे स्मिट, जेन ग्रीन (विकेट कीपर), डायलन लीचर, रुबेन ट्रम्पेलमैन, विलेम मायबर्ग, बर्नार्ड शोल्ट्ज़, मैक्स हेंगो.

नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम नामीबिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.