Nepal National Cricket Team vs Italy National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 17th Match Live Scorecard Update: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 17वां मुकाबला आज यानी 12 फरवरी को नेपाल राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इटली राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह ग्रुप-C का मुकाबला होगा. नेपाल ने अपने पहले मैच में इंग्लैंड को कड़ी टक्कर दी थी. हालांकि, नेपाल की टीम को चार रन से हार मिली थी. इटली पहला मुकाबला स्कॉटलैंड के खिलाफ 73 रन से हारी हैं. पहली बार दोनों टीमें टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में आमने सामने होंगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस टूर्नामेंट में नेपाल की अगुवाई रोहित पौडेल (Rohit Paudel) कर रहें हैं. जबकि, इटली की कमान वेन मैडसेन (Wayne Madsen) के कंधों पर हैं. इस रोमांचक मुकाबले में इटली के कप्तान हैरी मनेंटी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. यह भी पढ़ें: India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Preview: आज टीम इंडिया बनाम नामीबिया के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में नेपाल बनाम इटली के बीच अब तक एक भी मुकाबला नहीं खेला गया हैं. पहली बार दोनों टीमें टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे से टकराएंगी. इस रोमांचक मुकाबले में कुशल भुर्तेल, रोहित पौडेल, दिपेंद्र सिंह ऐरी, संदीप लामिछाने, जस्टिन मोस्का, एंथनी मोस्का, जेजे स्मट्स और थॉमस ड्राका ये कुछ ऐसे खिलाड़ी है जो मैच का रुख बदलना जानते है. जिनपर सबकी निगाहें रहेगी. नेपाल के विस्फोटक बल्लेबाज दिपेंद्र सिंह ऐरी और अली हसन के बीच की टक्कर रोमांचक हो सकती है. वहीं, जेजे स्मट्स और संदीप लामिछाने के बीच की भिड़ंत भी इस मुकाबले के नतीजे पर असर डाल सकती है. दोनों टीमों के पास कई प्रभावशाली युवा खिलाड़ियों के साथ संतुलित लाइनअप है.
नेपाल के लिए दीपेंद्र सिंह ऐरी ने पहले मुकाबले में गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में शानदार प्रदर्शन किया था. दीपेंद्र सिंह ऐरी उसी फॉर्म को दूसरे मैच में भी जारी रखना चाहेंगे. लोकेश बाम से भी एक और ताबड़तोड़ पारी की उम्मीद होगी. गेंदबाजी में संदीप लामिछाने अपना शानदार फॉर्म जारी रखना चाहेंगे. दूसरी तरफ, पहले मुकाबले में इटली को बड़ा झटका लगा था. टीम के कप्तान वेन मैडसन को कंधे में चोट लगी थी, जिसके कारण अब वह ग्रुप मुकाबलों में भाग नहीं ले सकते. ऐसे में उनकी जगह मार्कस कैंपोपियानो को प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है. इसके अलावा टीम कोई बदलाव नहीं करना चाहेगी.
नोट: नेपाल राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इटली राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.












QuickLY