Australia National Cricket Team vs England National Cricket Team, 1st Test Match Satta Bazar Favorite Team: ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की एशेज सीरीज का पहला मुकाबला कल आज यानी 21 नवंबर से खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला पर्थ (Perth) के पर्थ स्टेडियम (Perth Stadium) में भारतीय समयानुसार सुबह 7:50 बजे से खेला जाएगा. एशेज सीरीज क्रिकेट इतिहास की सबसे रोमांचक प्रतिद्वंद्विता मानी जाती है, जहां हर मुकाबले में गेंद और बल्ले के बीच जबरदस्त जंग देखने को मिलती है. एशेज ट्रॉफी कई सालों से टेस्ट क्रिकेट की पहचान रही है. इसे दूसरे देशों के क्रिकेट प्रशंसक भी बड़े चाव से देखते हैं. इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की कमान स्टीव स्मिथ (Steven Smith) के कंधों पर हैं. जबकि, इंग्लैंड की अगुवाई बेन स्टोक्स (Ben Stokes) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: Australia vs England, 1st Test Match Pitch Report And Weather Update: पर्थ में इंग्लैंड के गेंदबाज मचाएंगे कोहराम या ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज बिखेरेंगे जलवा, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल
सीरीज के पहले टेस्ट के लिए दोनों टीमों का ऐलान कर दिया गया है. ऑस्ट्रेलिया के नियमित कप्तान पैट कमिंस चोटिल होने के कारण नहीं खेल पाएंगे. मार्नस लाबुशेन की वापसी हुई है. वहीं, खराब फॉर्म में चल रहे सैम कोंस्टास को टीम में जगह नहीं मिली है. इंग्लैंड की टीम काफी समय से ऑस्ट्रेलिया में कोई सीरीज नहीं जीत सकी है और बेन स्टोक्स की अगुवाई में इस बार ऑस्ट्रेलिया की टीम चुनौती के लिए तैयार है. इस बीच बेन स्टोक्स के एशेज टूर्नामेंट के इतिहास में किए प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं.
इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने अबतक एशेज सीरीज में कुल 24 टेस्ट खेले थे, जिसकी 45 पारियों में बेन स्टोक्स ने 36.32 की औसत से 1,562 रन बनाए थे. इस बीच बेन स्टोक्स के नाम चार शतक और आठ अर्धशतक हैं. ऑस्ट्रेलियाई धरती पर 9 टेस्ट मैचों में बेन स्टोक्स ने 28.61 की औसत से 515 रन बनाए हैं. बेन स्टोक्स के नाम दो अर्धशतक और एक शतक है. दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेन स्टोक्स के 1,047 एशेज रन घरेलू मैदान पर आए हैं, जिसमें तीन शतक शामिल है.
ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड टेस्ट हेड टू हेड रिकॉर्ड (AUS vs ENG Test Head To Head Record)
ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच अबतक कुल 361 टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं. इस दौरान ऑस्ट्रेलिया की टीम का पड़ला थोड़ा भारी रहा हैं. ऑस्ट्रेलिया ने 152 मुकाबलों में जीत हासिल की है, जबकि इंग्लैंड ने महज 112 बार बाजी मारी है. 97 मुकाबले ड्रॉ पर खत्म हुए हैं. वहीं, दोनों ही टीमों ने एशेज सीरीज में लगातार आठ-आठ बार जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड बनाया है. इंग्लैंड ने यह कारनामा 1882-83 से 1890 तक किया था, इस दौरान इंग्लैंड ने 16 टेस्ट मैचों में जीत दर्ज की और केवल चार मैच हारे थे. गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया ने 2023 में इंग्लैंड के साथ 2-2 की ड्रॉ सीरीज के बाद एशेज ट्रॉफी अपने पास बनाए रखी है. अब देखना होगा कि 2025-26 में कौन सी टीम एशेज ट्रॉफी पर कब्जा करती है.
ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड मैच पर सट्टा बाजार गर्म (AUS vs ENG Satta Bazar)
इस मैच से पहले सट्टा बाजार (Satta Bazar) ने इस बात की भविष्यवाणी की है कि ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (AUS vs ENG Satta Bazar Rate) में से कौनसी टीम बाजी मारेगी. इस मैच को लेकर सट्टा बाजार एक दिन पहले से ही गर्म है. सट्टा बाजार में दूसरे दिन भी ऑस्ट्रेलिया की टीम फेवरेट चल रही है. लेकिन इंग्लैंड की टीम बाजी पलटने में माहिर हैं. सट्टा बाजार में जो टीम फेवरेट होती है यानी जिसके जीतने की संभावना ज्यादा होती है, उस पर कम रुपये मिलते हैं. वहीं दूसरी टीम पर ज्यादा रुपये मिलते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जिस टीम पर कम भाव होता है, उसके जीतने की संभावना ज़्यादा होती है. हालांकि ये भाव मैच तक और मैच के दौरान बदल भी सकते हैं.
डिस्क्लेमर: सट्टा बाजार या इस तरह का कोई भी जुआ भारत में गैरकानूनी है. हम किसी भी तरह से सट्टा/जुआ या इस तरह की गैर-कानूनी गतिविधियों को प्रोत्साहित नहीं करते हैं.












QuickLY