क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद मास्टर ब्लास्टर ने यहां की बल्लेबाजी, देखें Video

मास्टर ब्लास्टर ने इस दौरान पांच गेंदों का सामना किया

Photo Credit: twitter

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने बेशक मैदान से संन्यास ले लिया हो पर वह अभी भी क्रिकेट खेलते नजर आ रहे हैं लेकिन गलियों में. सचिन के सबसे पुराने साथी विनोद कांबली ने सोशल मीडिया पर 28 सेकेंड का एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें सचिन एक निर्माणाधीन स्थल के पास वहां के स्थानीय लोगों के साथ क्रिकेट खेलते नजर आ रहे हैं। कांबली का यह वीडियो बड़ी तेजी से सोशल मीडिया पर वाइरल हो रहा है.

काम्बली द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में सचिन सफेद शर्ट और काले रंग का पेंट पहने हुए हैं और बल्लेबाजी करने के लिए तैयार हैं. सचिन के साथ छह अन्य लोग भी हैं जो उनके साथ सड़क किनारे क्रिकेट खेल रहे हैं. मास्टर ब्लास्टर ने इस दौरान पांच गेंदों का सामना किया और उन्होंने पांचों गेंदों को गेंदबाज की दिशा में हल्के हाथों से खेला.

कांबली ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा," मास्टर ब्लास्टर, यह देखकर अच्छा लग रहा है कि आप पुराने समय का आनंद ले रहे हैं. 44 के सचिन ने 2013 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। उसी साल उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान-भारत रत्न से नवाजा गया था.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand ODI Series 2026: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड के खिलाफ इन भारतीय बल्लेबाजों ने मचाया कोहराम, बनाए हैं सबसे ज्यादा रन; यहां देखें पूरी लिस्ट

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने इंग्लैंड को 2 विकेट से हराया, ट्राई सीरीज में दर्ज की पहली जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड