Rohit Sharma New Milestone: रोहित शर्मा ने IPL में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ बनाया 'महारिकॉर्ड', इस मामले में की विराट कोहली की बराबरी

मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा रविवार 20 अप्रैल को वानखेड़े में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शानदार फॉर्म में थे. रोहित ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 177 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस के लिए इस सीजन का अपना पहला अर्धशतक लगाया और एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड की बराबरी की.

रोहित शर्मा (Photo Credit: X Formerly Twitter/IPL)

Rohit Sharma New Milestone: मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा रविवार 20 अप्रैल को वानखेड़े में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शानदार फॉर्म में थे. रोहित ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 177 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस के लिए इस सीजन का अपना पहला अर्धशतक लगाया और एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड की बराबरी की. रोहित ने 45 गेंदों में 76 रन बनाए. जिसमें उन्होंने ने 4 चौके और 6 छक्के लगाए. रोहित को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया. वहीं मुंबई इंडियंस ने लगातार तीसरी जीत दर्ज की. जबकि यह 8 मैचों में उनकी चौथी जीत थी. रोहित के अलावा सूर्यकुमार यादव ने भी 30 गेंदों में 68 रन बनाए. ऐसे में आइए जानतें हैं रोहित शर्मा ने इस मैच में अपने नाम कौनसा रिकॉर्ड किया है.

यह भी पढें: KKR vs GT TATA IPL 2025 Live Streaming: आज कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला, जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त

बता दें की रोहित ने अब आईपीएल के इतिहास में सीएसके के खिलाफ सबसे ज्यादा पचास से ज्यादा रन बनाने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. यह रोहित का चेन्नई स्थित फ्रैंचाइजी के खिलाफ नौवां पचास से ज्यादा रन का स्कोर था. जिससे वह शिखर धवन, विराट कोहली और डेविड वार्नर की बराबरी पर आ गए हैं. रोहित से पहले इन तीनों खिलाड़ियों ने यह कारनामा किया है.

आईपीएल में CSK के खिलाफ सबसे ज्यादा 50+ स्कोर:

9 - शिखर धवन

9 - विराट कोहली

9 - डेविड वार्नर

9 - रोहित शर्मा

6 - केएल राहुल

मैच की बात करें तो मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रवींद्र जडेजा और शिवम दुबे के अर्धशतकों की बदौलत 176 रन बनाए थे. बीच के चरण में धीमी गति से खेलने के बाद इन दोनों ने पारी के आखिरी चरण में धमाकेदार प्रदर्शन किया और चेन्नई को 170 के पार पहुंचाया. जवाब में मुंबई इंडियंस ने 15.4 ओवर में 1 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Key Players To Watch Out: आज चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Toss Winner Prediction: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Winner Prediction: एमए चिदंबरम स्टेडियम में आज चेन्नई सुपरकिंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी