Rohit Sharma Buys Orange Lamborghini Urus SE: रोहित शर्मा ने खरीदी नई ऑरेंज लैम्बॉर्गिनी उरुस SE, हिटमैन की अपग्रेडेड SUV में लगा खास ‘3015’ नंबर प्लेट, देखें वीडियो

Rohit Sharma Buys Orange Lamborghini Urus SE: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम(India National Cricket Team) के स्टार बल्लेबाज़ और दिग्गज रोहित शर्मा ने एक नई लग्जरी कार खरीदी है. हिटमैन ने अपनी दूसरी लैम्बॉर्गिनी उरुस खरीदी है, जो इस बार ‘SE’ वेरिएंट में है, ऑरेंज रंग में है और उनकी पिछली नीले रंग की लैम्बॉर्गिनी उरुस का अपग्रेडेड वर्ज़न है. दिलचस्प बात यह है कि रोहित शर्मा ने यह नई SUV तब खरीदी, जब उन्होंने घोषणा की थी कि अपनी पुरानी कार को एक फैंटेसी क्रिकेट कॉन्टेस्ट के विजेता को देंगे. इस नई लैम्बॉर्गिनी उरुस SE की नंबर प्लेट पर खास “3015” नंबर दर्ज है, जो संभवतः उनके दोनों बच्चों सामायरा और अहान की जन्मतिथि को दर्शाता है. लैम्बॉर्गिनी उरुस SE की शुरुआती कीमत 4.57 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) है. वायरल वीडियो में कार को शोरूम से हिटमैन के घर डिलीवर होते देखा गया, हालांकि रोहित शर्मा के इस कार को ड्राइव करते हुए अब तक कोई फोटो या वीडियो सामने नहीं आया है.

रोहित शर्मा की नई लेम्बोर्गिनी उरुस एसई