RCB vs RR 16th IPL Match 2021: देवदत्त पडिकल का नाबाद शतक, बैंगलौर ने राजस्थान को 10 विकेट से हराया

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने देवदत्त पडिकल (नाबाद 101) और कप्तान विराट कोहली (नाबाद 72) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर गुरुवार को यहां के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए आईपीएल के 14वें सीजन के 16वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 10 विकेट से हरा दिया. बेंगलोर की इस सीजन में यह लगातार चौथी जीत है.

देवदत्त पडिक्कल (Photo Credits: Instagram)

मुंबई, 22 अप्रैल: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने देवदत्त पडिकल (नाबाद 101) और कप्तान विराट कोहली (नाबाद 72) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर गुरुवार को यहां के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए आईपीएल के 14वें सीजन के 16वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 10 विकेट से हरा दिया. बेंगलोर की इस सीजन में यह लगातार चौथी जीत है. टीम को अब तक एक भी हार नहीं मिली है. राजस्थान ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 9 विकेट पर 177 रन का स्कोर बनाया जिसे, बेंगलोर ने 16.3 ओवरों में बिना कोई विकेट खोए लक्ष्य हासिल कर लिया.

बेंगलोर के लिए पडिकल ने 52 गेंदों पर 11 चौके और छह छक्के लगाए. कोहली ने 47 गेंदों पर छह चौके और तीन छक्के लगाए.

बेंगलोर की इस सीजन में चार मैचों में यह लगातार चौथी जीत है और अब वह आठ अंकों के साथ फिर से तालिका में टॉप पर पहुंच गया है. राजस्थान को चार मैचों में तीसरी हार झेलनी पड़ी है और वह दो अंकों के साथ सातवें नंबर पर है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड