Quetta Gladiators vs Hyderabad Kingsmen 5th T20 Match Pakistan Super League 2026 Live Telecast and Streaming Details: क्वेटा ग्लैडिएटर्स और हैदराबाद किंग्समेन के बीच पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का पांचवां मुकाबला आज यानी 29 मार्च को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लाहौर (Lahore) के गद्दाफी स्टेडियम (Gaddafi Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे से शुरू होगा. क्वेटा ग्लैडिएटर्स की टीम अपने पहले मुकाबले में कराची किंग्स के खिलाफ 14 रन से हार गई थी और अब वह वापसी करते हुए अपनी पहली जीत दर्ज करना चाहेगी. वहीं, हैदराबाद किंग्समेन की टीम को भी अपने पहले मैच में लाहौर कलंदर्स के खिलाफ 69 रन से हार का सामना करना पड़ा था और टीम इस मैच में जीत हासिल कर अंक तालिका में ऊपर उठना चाहेगी. यह भी पढ़ें: Rohit Sharma IPL Stats Against KKR: आईपीएल इतिहास में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं रोहित शर्मा का प्रदर्शन, 'हिटमैन' के आकंड़ों पर एक नजर
पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का यह मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है. दोनों ही टीमें अपना पहला मुकाबला हार चुकी हैं, ऐसे में जीत की तलाश में मैदान पर उतरेंगी. क्वेटा ग्लैडिएटर्स के लिए शमायल हुसैन और अहमद दानियाल अहम खिलाड़ी साबित हो सकते हैं, जबकि हैदराबाद किंग्समेन की टीम में मार्नस लाबुशेन और हसन खान पर सबकी नजरें रहेंगी. गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है, लेकिन मैच आगे बढ़ने के साथ गेंदबाजों को भी मदद मिल सकती है. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद कर सकती है.
क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम हैदराबाद किंग्समेन हेड टू हेड रिकॉर्ड (QUE vs HYK Head To Head Record)
यह दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला होगा, ऐसे में हेड टू हेड रिकॉर्ड फिलहाल 0-0 है. क्वेटा ग्लैडिएटर्स और हैदराबाद किंग्समेन दोनों टीमों में कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी मौजूद हैं. क्वेटा की टीम में रिली रोसौ, बेन मैकडरमॉट और टॉम करन जैसे खिलाड़ी शामिल हैं, जो मैच का रुख बदल सकते हैं. वहीं, हैदराबाद की टीम में सैम अयूब, कुसल परेरा और राइली मेरिडिथ जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं, जो किसी भी समय मैच का पासा पलट सकते हैं.
क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम हैदराबाद किंग्समेन पांचवां टी20 मैच कब और कहां खेला जाएगा? (QUE vs HYK 5th T20 Date And Venue)
पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का पांचवां मुकाबला आज यानी 29 मार्च को क्वेटा ग्लैडिएटर्स और हैदराबाद किंग्समेन के बीच गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर में खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे से शुरू होगा. टॉस मैच शुरू होने से आधे घंटे पहले होगा.
भारत में क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम हैदराबाद किंग्समेन मैच का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (QUE vs HYK 5th T20 Live TV Channel Telecast In India)
भारत में इस मुकाबले का कोई आधिकारिक टीवी प्रसारण उपलब्ध नहीं होगा.
भारत में क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम हैदराबाद किंग्समेन मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (Where To Watch QUE vs HYK 5th T20 Live Streaming In India)
भारत में इस मुकाबले की कोई आधिकारिक लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध नहीं है. हालांकि, फैंस स्पोर्ट्सटीवी यूट्यूब चैनल पर अनऑफिशियल स्ट्रीमिंग देख सकते हैं.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (QUE vs HYK 5th T20 Match Playing Prediction)
क्वेटा ग्लैडिएटर्स: सऊद शकील (कप्तान), शमायल हुसैन, रिली रोसौ, हसन नवाज, ख्वाजा नफाय, बेन मैकडरमॉट (विकेटकीपर), टॉम करन, अहमद दानियाल, अल्जारी जोसेफ, अबरार अहमद, उस्मान तारिक.
हैदराबाद किंग्समेन: सैम अयूब, उस्मान खान (विकेटकीपर), मार्नस लाबुशेन (कप्तान), कुसल परेरा, इरफान खान, रिजवान महमूद, हसन खान, हम्माद आजम, राइली मेरिडिथ, मोहम्मद अली, आकिफ जावेद.
नोट: क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम हैदराबाद किंग्समेन के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.













QuickLY