Pakistan National Cricket Team vs Australia National Cricket Team, 1st ODI Match Satta Bazar Favorite Team: पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया (PAK vs AUS) के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 30 मई को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला रावलपिंडी (Rawalpindi) के रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम (Rawalpindi Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 5:00 बजे से खेला जाएगा. ऑस्ट्रेलिया ने इस सीरीज के लिए अपने कई वरिष्ठ खिलाड़ियों को आराम दिया है. पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, ट्रैविस हेड और जोश हेजलवुड इस दौरे का हिस्सा नहीं हैं. वहीं, मिचेल मार्श चोट के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं. ऐसे में जोश इंगलिस टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे. दूसरी तरफ पाकिस्तान की टीम में बाबर आजम और नसीम शाह की वापसी हुई है. पाकिस्तान हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज हारकर आ रहा है, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पिछली वनडे सीरीज में भारत को हराया था. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. यह भी पढ़ें: PAK vs AUS, 1st ODI Stats And Preview: पहले वनडे में पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू
पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला रावलपिंडी में खेला जाएगा. पाकिस्तान की टीम घरेलू मैदान पर वापसी करने के इरादे से उतरेगी. दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया की युवा टीम जीत के साथ दौरे की शुरुआत करना चाहेगी. ऐसे में आइए मुकाबले से जुड़ी जरूरी बातों पर नजर डालते हैं.
पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया हेड टू हेड (PAK vs AUS Head To Head)
वनडे क्रिकेट में पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक 112 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी रहा है. ऑस्ट्रेलिया ने 71 मुकाबलों में जीत दर्ज की है. जबकि पाकिस्तान की टीम को 36 मुकाबलों में जीत मिली है. एक मुकाबला टाई रहा है, जबकि चार मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला है. हालांकि पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछली वनडे सीरीज अपने नाम की थी.
पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 30 मई को रावलपिंडी के रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैदान की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी अनुकूल मानी जाती है. विकेट सपाट रहने की उम्मीद है और गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आएगी. शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को कुछ मदद मिल सकती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा बल्लेबाज खुलकर रन बना सकते हैं. पिच के सूखने के बाद स्पिन गेंदबाजों को भी मदद मिलने की संभावना है. दूसरी पारी में बल्लेबाजी करना इस मैदान पर अपेक्षाकृत आसान माना जाता है.
पाकिस्तान के लिए बाबर आजम, शाहीन अफरीदी और अबरार अहमद पर सबकी नजरें रहेंगी. वहीं ऑस्ट्रेलिया के लिए जोश इंगलिस, कैमरून ग्रीन और एडम जम्पा अहम भूमिका निभा सकते हैं. ये खिलाड़ी अपने दम पर मुकाबले का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं. बाबर आजम और एडम जम्पा के बीच की टक्कर काफी दिलचस्प हो सकती है. वहीं जोश इंगलिस और शाहीन अफरीदी के बीच मुकाबला भी मैच का रुख तय कर सकता है. इसके अलावा कैमरून ग्रीन और अबरार अहमद की भिड़ंत भी फैंस के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगी.
पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया पर सट्टा बाजार गर्म (PAK vs AUS Satta Bazar)
इस मैच से पहले सट्टा बाजार (Satta Bazar) ने इस बात की भविष्यवाणी की है कि ऑस्ट्रेलिया का सामना पाकिस्तान (PAK vs AUS Satta Bazar Rate) में से कौनसी टीम बाजी मारेगी. इस मैच को लेकर सट्टा बाजार एक दिन पहले से ही गर्म है. सट्टा बाजार में पाकिस्तान की टीम फेवरेट चल रही है. लेकिन ऑस्ट्रेलिया की टीम बाजी पलटने में माहिर हैं. सट्टा बाजार में जो टीम फेवरेट होती है यानी जिसके जीतने की संभावना ज्यादा होती है, उस पर कम रुपये मिलते हैं. वहीं दूसरी टीम पर ज्यादा रुपये मिलते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जिस टीम पर कम भाव होता है, उसके जीतने की संभावना ज़्यादा होती है. हालांकि ये भाव मैच तक और मैच के दौरान बदल भी सकते हैं.
डिस्क्लेमर: सट्टा बाजार या इस तरह का कोई भी जुआ भारत में गैरकानूनी है. हम किसी भी तरह से सट्टा/जुआ या इस तरह की गैर-कानूनी गतिविधियों को प्रोत्साहित नहीं करते हैं.











QuickLY