बुजुर्ग महिला ने उतारी जसप्रीत बुमराह की नकल, देखें ये बेहद मजेदार वीडियो

भारतीय टीम तो वर्ल्ड कप से बाहर हो चुकी है मगर लगता है जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी का खुमार अभी तक फैन्स पर चढ़ा हुआ है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक बुजुर्ग महिला जसप्रीत बुमराह के बॉलिंग एक्शन को कॉपी करती हुई नजर आ रही हैं.

बुजुर्ग महिला ने उतारी जसप्रीत बुमराह की नकल (Photo Credits: Getty Images / Twitter / @himsini)

भारतीय गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने विश्व कप 2019 (World Cup 2019) में शानदार गेंदबाजी की थी. उन्होंने इस टूर्नामेंट में कुल मिलाकर 18 विकेट झटके थे. अब भारतीय टीम (Indian Team) तो वर्ल्ड कप से बाहर हो चुकी है मगर लगता है बुमराह की गेंदबाजी का खुमार अभी तक फैन्स पर चढ़ा हुआ है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक बुजुर्ग महिला जसप्रीत बुमराह के बॉलिंग एक्शन को कॉपी करती हुई नजर आ रही हैं.

वीडियो में देखा जा सकता है कि बुजुर्ग महिला पूरे जोश के साथ हाथ में गेंद लेकर अपने घर में दौड़ रही है. इससे पहले विराट कोहली का भी एक वीडियो सामने आया था जिसमें वह बुमराह की तरह गेंदबाजी करते हुए नजर आ रहे थे.

यह भी पढ़ें:- ICC CWC 2019: विराट कोहली ने सुपर फैन दादी चारुलता के लिए लिखा पत्र, यूजर्स ने बुरी हैंडराइटिंग के लिए किया ट्रोल

आपको बता दें कि बुधवार को विश्व कप 2019 में भारतीय टीम का सफर खत्म हो गया था. न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में भारत को 18 रनों से हार का सामना करना पड़ा था. कीवी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम को 240 रनों का लक्ष्य दिया था. लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 221 रनों पर ऑल आउट हो गई थी. जसप्रीत बुमराह ने उस मैच में 10 ओवरों में 39 रन देकर एक विकेट लिया था.

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs SL, Asian Games 2026: भारत ने श्रीलंका को 124 रन से हराकर लगातार दूसरी बार एशियाई खेलों के फाइनल में बनाई जगह, मुकाबले में ये बने रिकॉर्ड्स

India vs Sri Lanka Asian Games 2026 2nd Semi Final Match Scorecard: दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 124 रनों से हराया, फाइनल में पाकिस्तान से होगा रोमांचक मुकाबला; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Asian Games 2026 2nd Semi Final Match Scorecard: ईशान किशन के तूफानी अर्धशतक के दम पर भारत ने श्रीलंका के सामने 170 रनों का लक्ष्य रखा, यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka, Asian Games 2026 Semi Final Live Score Update: एशियाई खेल 2026 के सेमीफाइनल में भारत और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट