India National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team, 2nd ODI Match: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी 3 दिसंबर को खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला रायपुर (Raipur) के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम (Shaheed Veer Narayan Singh International Stadium) में खेला गया. दूसरे वनडे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया को चार विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही दक्षिण अफ्रीका ने सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली हैं. अब तीसरे वनडे मुकाबले में दोनों टीमें सीरीज पर अपना कब्जा करना चाहेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान केएल राहुल (KL Rahul) के कंधों पर हैं. जबकि, दक्षिण अफ्रीका की अगुवाई टेम्बा बावुमा (Temba Bavuma) कर रहे हैं. इस रोमांचक मुकाबले दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. यह भी पढ़ें: Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? ब्रिस्बेन में ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट
इस रोमांचक मुकाबले दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया का आगाज शानदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने 40 रन बोर्ड पर जड़ दिए. पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने निर्धारित 50 ओवरों में पांच विकेट खोकर 358 रन बनाए. टीम इंडिया की तरफ से विराट कोहली ने 102 रनों की धमाकेदार पारी खेली. इसके साथ ही विराट कोहली ने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए.
इंटरनेशनल क्रिकेट में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक जड़ना किसी भी बल्लेबाज की निरंतरता, कौशल और मानसिक मजबूती का सबसे बड़ा प्रमाण माना जाता है. जब कोई खिलाड़ी बार-बार एक ही विपक्षी के खिलाफ बड़ी पारियां खेलता है तो यह न सिर्फ उसकी तकनीक बल्कि परिस्थितियों को समझने की क्षमता को भी दर्शाता है. ऐसे में चलिए इंटरनेशनल क्रिकेट में एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले बल्लेबाजोंं पर नजर डालते हैं.
सचिन तेंदुलकर: इस लिस्ट में पहले पायदान पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर हैं. सचिन तेंदुलकर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में 20 शतक लगाए थे.सचिन तेंदुलकर के बल्ले से 51 अर्धशतक भी निकले थे. सचिन तेंदुलकर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 110 इंटरनेशनल मुकाबले खेले थे और इसकी 144 पारियों में 49.68 की औसत से 6,707 रन बनाए थे. सचिन तेंदुलकर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 241* रन रहा था. सचिन तेंदुलकर नौ बार नाबाद भी रहे थे.
डॉन ब्रैडमैन: इस मामले में दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज डॉन ब्रैडमैन हैं. डॉन ब्रैडमैन ने इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में 19 शतक जड़े थे. डॉन ब्रैडमैन के बल्ले से 12 अर्धशतक भी निकले थे. डॉन ब्रैडमैन ने 37 मैचों की 63 पारियों में 89.78 की औसत से 5,028 रन बनाए थे. डॉन ब्रैडमैन का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 334 रन रहा था. डॉन ब्रैडमैन सात बार इंग्लैंड के खिलाफ नाबाद भी रहा था.
सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली: इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर संयुक्त रूप से दो बल्लेबाज हैं. सचिन तेंदुलकर ने श्रीलंका के खिलाफ अपने इंटरनेशनल करियर में 17 शतक लगाए थे. विराट कोहली ने भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने इंटरनेशनल करियर में 17 शतक लगाए हैं. सचिन तेंदुलकर के बल्ले से श्रीलंका के खिलाफ 109 मैचों की 116 पारियों में 49.11 की औसत से 5,108 रन निकले थे. विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 106 मैचों की 126 पारियों में 5,551 रन बनाए हैं.
स्टीव स्मिथ और जो रूट: इस लिस्ट में चौथे पायदान पर भी संयुक्त रूप से दो बल्लेबाज हैं. स्टीव स्मिथ और जो रूट ने टीम इंडिया के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में 16-16 शतक लगाए हैं. स्टीव स्मिथ के बल्ले से टीम इंडिया के खिलाफ 65 मैचों की 83 पारियों में 52.21 की औसत से 3,968 रन निकले हैं. जो रूट ने टीम इंडिया के खिलाफ 67 मैचों की 93 पारियों में 53.59 की उम्दा औसत के साथ 4,395 रन बनाए हैं.













QuickLY