Rishabh Pant, Sanjiv Goenka Funny Memes: LSG बनाम PBKS मैच में सस्ते में निपटे ऋषभ पंत, फैंस ने संजीव गोयनका के रिएक्शन वाला मजेदार मीम्स शेयर कर बनाया माहौल, देखें पोस्ट

Lucknow Super Giants vs Punjab Kings: लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) बनाम पंजाब किंग्स (PBKS) इंडियन प्रीमियर लीग(IPL 2025) मैच का 13वां मुकाबला 1 अप्रैल(मंगलवार) को लखनऊ( Lucknow) के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम(Bharat Ratna Shri Atal Bihari Vajpayee Ekana Cricket Stadium) में खेला जा रहा हैं. आईपीएल के इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी ऋषभ पंत के लिए यह सीजन अब तक कुछ खास नहीं रहा है. 27 करोड़ रुपये में लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा खरीदे गए पंत का खराब फॉर्म जारी है. पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में वह सिर्फ 5 गेंदों में 2 रन बनाकर ग्लेन मैक्सवेल की फिरकी के शिकार हो गए. जैसे ही एलएसजी कप्तान आउट हुए, सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई. फैंस ने ऋषभ पंत और टीम के मालिक संजीव गोयनका को लेकर मजेदार मीम्स वायरल कर दिए. यह भी पढ़ें: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम पंजाब किंग्स इंडियन प्रीमियर लीग मैच का लाइव स्कोरकार्ड

देखें फैंस का रिएक्शन