World Cup 2023: कोहली की इस टिप्स ने किया कमाल, KL राहुल ने मानी विराट की बात, जानें ऑस्ट्रेलिया को कैसे दी मात

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 97 रन की पारी खेलकर भारत को विश्व कप के अपने पहले मैच में मुश्किल परिस्थितियों से उबार कर छह विकेट की यादगार जीत दिलाने वाले लोकेश राहुल ने कहा कि पूर्व कप्तान विराट कोहली ने शुरुआती ओवरों में विकेटों के पतझड़ के बाद उन्हें टेस्ट मैच की तरह बल्लेबाजी करने की सलाह दी थी.

Virat Kohli And KL Rahul (Photo : BCCI/X)

चेन्नई, 8 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 97 रन की पारी खेलकर भारत को विश्व कप के अपने पहले मैच में मुश्किल परिस्थितियों से उबार कर छह विकेट की यादगार जीत दिलाने वाले लोकेश राहुल ने कहा कि पूर्व कप्तान विराट कोहली ने शुरुआती ओवरों में विकेटों के पतझड़ के बाद उन्हें टेस्ट मैच की तरह बल्लेबाजी करने की सलाह दी थी. राहुल अपने शतक से चूक गये लेकिन दो रन पर टीम के तीन विकेट गिरने के बाद उन्होंने कोहली (116 गेंद में 85 रन) के साथ चौथे विकेट के लिए 165 रन की साझेदारी कर भारत का दबदबा बनाया.

भारतीय टीम ने जीत के लिए मिले 200 रन के लक्ष्य को 52 गेंद शेष रहते चार विकेट गंवाकर हासिल कर लिया. मैन ऑफ द मैच राहुल ने मैच के बाद कहा, ‘‘ मैं और कोहली ज्यादा बात नहीं कर रहे थे. मैं शुरुआत में संभल कर खेलने की कोशिश कर रहा था. मैं नहाकर ड्रेसिंग रूम में बैठा ही था कि तीन विकेट गिर गये.’’ उन्होने कहा, ‘‘ कोहली ने मुझे कहा कि बिना जोखिम वाले शॉट लगाने के साथ कुछ देर के लिए हमें टेस्ट क्रिकेट की तरह खेलना होगा. पारी की शुरुआती में तेज गेंदबाजों को मदद मिल रही थी लेकिन बाद में ओस के कारण परिस्थितियां बल्लेबाजी के लिए आसान हो गयी.’’ ICC World Cup 2023 Points Table Updated: वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का जीत के साथ आगाज़, अंक तालिका पर न्यूजीलैंड का दबदबा बरकरार, यहां देखें सभी टीमों की स्तिथि

छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाने वाले इस बल्लेबाज ने शतक से चूकने के बारे में कहा, ‘‘ मैं आखिरी पलों में सोच रहा था कि मैं कैसे 100 रन तक पहुंच सकता हूं. मैंने सोचा कि अगर एक चौका और एक छक्का लगाया जाए तो यह संभव हो सकता है. मैंने चौका लगाने की कोशिश की थी लेकिन गेंद का बल्ले से संपर्क ज्यादा अच्छे से हो गया. मुझे इसका कोई मलाल नहीं, मैं कभी और शतक लगा लूंगा.’’

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने भी इस जीत का श्रेय राहुल और कोहली की साझेदारी को दिया. रोहित ने कहा, ‘‘जब हमने शुरुआती तीन विकेट गंवाये तो मैं नर्वस हो गया था. हमने इस दौरान खराब शॉट खेले. ऑस्ट्रेलिया गेंदबाजों को इसका श्रेय दिया जाना चाहिये. हालांकि उसके बाद राहुल और कोहली ने कमाल का खेल दिखाया.’’

रोहित ने ऑस्ट्रेलिया को कम स्कोर पर रोकने के लिए गेंदबाजों और क्षेत्ररक्षकों की सराहना की. उन्होंने कहा, ‘‘ इस तरह से विश्व कप की शुरुआत करना शानदार है. हमने क्षेत्ररक्षण में सुधार के लिए काफी मेहनत की है और आज इसमें मामले में टीम ने अच्छा किया. हमारे खिलाड़ियों ने इन परिस्थितियों का फायदा उठाया.’’ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने कहा कि उनकी टीम ने 50 रन कम बनाये थे.

कमिंस ने कहा, ‘‘ मेरा मानना है कि हमारी टीम ने 50 रन कम बनाये. इस पिच से स्पिनरों को मदद मिल रही थी . भारतीय टीम के पास अच्छे गेंदबाज हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमारी टीम में दो ही स्पिनर थे लेकिन हम 250 के आसपास रन बनाते तो इससे काफी फर्क पड़ सकता था.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Australia, 2nd Test Match Live Score Update: गकेबेर्हा में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है दूसरा टेस्ट, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट