क्रिकेट

Kohli-Dravid Special Moments Video: वेस्टइंडीज दौरा शुरू होने से पहले विराट कोहली-राहुल द्रविड़ ने शेयर किए पुरानी यादें, देखें वीडियो

भारतीय टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ और विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच से पहले डोमिनिका की अपनी पुरानी यादें साझा कीं है. टीम इंडिया 12 साल बाद इस मैदान पर खेलेगी.

Kohli-Dravid Special Moments Video: वेस्टइंडीज दौरा शुरू होने से पहले विराट कोहली-राहुल द्रविड़ ने शेयर किए पुरानी यादें, देखें वीडियो
Kohli-Dravid Special Moments Video (Photo Credit: Twitter/BCCI)

Kohli-Dravid Special Moments Video: भारतीय टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ और विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच से पहले डोमिनिका की अपनी पुरानी यादें साझा कीं है. टीम इंडिया 12 साल बाद इस मैदान पर खेलेगी. कोहली और द्रविड़ दोनों ही भारतीय टीम में एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जो पहले इस मैदान पर खेले थे. यह भी पढ़ें: Shreyas Iyer Injury Update: भारतीय फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, श्रेयस अय्यर ने दिए वापसी के संकेत

दरअसल 2011 में एमएस धोनी की कप्तानी में भारत ने वनडे विश्व कप जीतने के बाद वेस्टइंडीज का दौरा किया था और तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से जीत हासिल की थी. इस दौरान भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अपने ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया जहां द्रविड़ और कोहली दोनों डोमिनिका में पिछली टेस्ट श्रृंखला की अपनी यादें साझा कर रहे है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है.

देखें वीडियो:

इससे पहले भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर राहुल द्रविड़ के साथ एक फोटो शेयर की थी. विराट ने लिखा “2011 में डोमिनिका में खेले गए आखिरी टेस्ट में केवल दो लोग ही शामिल थे. कभी नहीं सोचा था कि यह यात्रा हमें अलग-अलग क्षमताओं में यहां वापस लाएगी. कोहली ने अपने वायरल पोस्ट में द्रविड़ के लिए बहुत आभारी कहा.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 12, 2023 11:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).