Australia Women's National Cricket Team vs India Women's National Cricket Team Match Preview: भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम का वूमेन्स वर्ल्ड कप 2025 का एक बड़ा मुकाबला 12 अक्टूबर (रविवार) को विशाखापत्तनम (Visakhapatnam) के डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी ACA-VDCA क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसमें भारत महिला (IND-W) और ऑस्ट्रेलिया महिला (AUS-W) आमने-सामने होंगी. दोनों टीमें इस प्रमुख टूर्नामेंट में अपने अभियान को मजबूत करने के लिए उतरेंगी, जिसमें भारत महिला टीम को न्यूजीलैंड महिला टीम के खिलाफ मिली हार के बाद वापसी करनी होगी, जबकि ऑस्ट्रेलिया महिला टीम, जो वर्तमान में बिना हारे है, अपनी अजेयता बनाए रखने का प्रयास करेगी. भारतीय टीम के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है, क्योंकि इसके बाद उन्हें इंग्लैंड और न्यूजीलैंड जैसी मजबूत टीमों का सामना करना है. भारत की प्रमुख चुनौती बल्लेबाजी में रही है, जहां व्यक्तिगत प्रदर्शन ही टीम को संकट से निकाल पाए हैं, जबकि गेंदबाजों ने अब तक बेहतरीन प्रदर्शन किया है. महिला वनडे वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होगी भारतीय महिलाऔं की असली अग्निपरिक्षा, जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल और स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स
ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने हालांकि अभी तक ICC WWC 2025 में केवल एक मैच का सामना किया जिसे रद्द किया गया था, लेकिन उनकी बल्लेबाजी में कमज़ोरी देखी गई है. केवल बेथ मूनी और एशली गार्डनर ही टीम को संकट से बाहर निकाल पाई हैं. उनकी गेंदबाजी टीम की सबसे मजबूत कड़ी है, और स्थानीय परिस्थितियों का लाभ उठाकर छोटी लक्ष्य राशि भी आसानी से बचाई जा सकती है. IND-W और AUS-W के बीच मैच हमेशा मानसिक दबाव की परीक्षा रहा है, जिसमें दबाव सहन करने वाले खिलाड़ी मैच का रुख बदलते हैं.
विशाखापत्तनम का मौसम(Visakhapatnam Weather Updates)
भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मैच 12 अक्टूबर को भारतीय समयानुसार दोपहर 03:00 बजे शुरू होगा. मैच के दौरान विजाग में मौसम थोड़ा उमस भरा और बादलों वाला रहने का अनुमान है, जिसमें तापमान लगभग 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा. हालांकि, मौसम पूर्वानुमान में मैच के दौरान हल्की बारिश की संभावना भी दिखाई दे रही है, जो खेल में कभी-कभी रुकावटें पैदा कर सकती है.
एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम की पिच रिपोर्ट(ACA-VDCA Cricket Stadium Pitch Report)
विशाखापत्तनम के ACA-VDCA क्रिकेट स्टेडियम की पिच आम तौर पर बल्लेबाजों के अनुकूल मानी जाती है. हालांकि, जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, स्पिन गेंदबाजों को सतह से काफी लाभ मिल सकता है. प्रारंभिक ओवरों के बाद पिच बल्लेबाजों के लिए थोड़ी चुनौतीपूर्ण हो सकती है और स्पिनरों को मदद मिलने की संभावना है.













QuickLY