केशव महाराज (Photo Credits: Twitter)
अयोध्या में भगवान राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर साउथ अफ्रीका के स्टार गेंदबाज केशव महाराज ने सभी को शुभकामनाएं दी हैं. अयोध्या में 22 जनवरी को श्रीराम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित किया जा रहा है. इस समारोह में सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली समेत भारतीय क्रिकेटरों को भी निमंत्रित किया गया है. इस बीच साउथ अफ्रीका के भारतीय मूल के खिलाड़ी केशव महाराज ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है. केशव महाराज इस वीडियो में हाथ जोड़कर नमस्ते करते नजर आ रहे हैं. केशव महाराज ने सभी की सुख-शांति और आध्यात्मिक ज्ञान की कामना की है.
— 💥 (@Johnsmaink) January 21, 2024













QuickLY