देश

Shadab Jakati Controversy: यूट्यूबर शादाब जकाती पर साथ काम करने वाली महिला के गंभीर आरोप, पत्नी पर भी मारपीट का केस; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

पीड़िता छत्तीसगढ़ की रहने वाली है और उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. महिला का कहना है कि न सिर्फ शादाब जकाती बल्कि उसकी पत्नी ने भी उसके साथ मारपीट की. मामले में IPC की कई गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है. वीडियो बनवाए, लेकिन न प्रमोशन मिला न पैसे महिला ने आरोप लगाया कि जकाती ने उसके साथ कई वीडियो शूट कराए.

Shadab Jakati Controversy: यूट्यूबर शादाब जकाती पर साथ काम करने वाली महिला के गंभीर आरोप, पत्नी पर भी मारपीट का केस; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
(Photo Credits Twitter)

YouTuber Shadab Jakati Controversy: सोशल मीडिया की दुनिया से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. मशहूर यूट्यूबर शादाब जकाती पर उसके साथ काम कर चुकी एक महिला ने बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं. महिला का आरोप है कि जकाती उसे जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करता था और मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता था. Kuldeep Yadav And Shadab Jakati: सोशल मीडिया इंफ्लुंसर शादाब जकाती से वीडियो कॉल पर कुलदीप यादव ने की बात, सोशल मीडिया पर Video हुआ वायरल

छत्तीसगढ़ की महिला ने दर्ज कराया मामला

पीड़िता छत्तीसगढ़ की रहने वाली है और उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. महिला का कहना है कि न सिर्फ शादाब जकाती बल्कि उसकी पत्नी ने भी उसके साथ मारपीट की. मामले में IPC की कई गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है. वीडियो बनवाए, लेकिन न प्रमोशन मिला न पैसे महिला ने आरोप लगाया कि जकाती ने उसके साथ कई वीडियो शूट कराए, लेकिन न तो उसके सोशल मीडिया पेज को प्रमोट किया, न ही वीडियो बनाने के बदले तय की गई रकम दी. पीड़िता के मुताबिक, उसे झूठे वादों के सहारे लंबे समय तक इस्तेमाल किया गया.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by News24 India (@news24official)

सोशल मीडिया अकाउंट और शादी को लेकर भी खुलासा

महिला का सोशल मीडिया अकाउंट तबस्सुम खान सईद के नाम से है. उसने पुलिस को बताया कि उसकी शादी सोनू नाम के एक हिंदू युवक से हुई है. इस पूरे मामले के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी बहस तेज हो गई है.

पुलिस जांच में जुटी

फिलहाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और पूरे केस की जांच की जा रही है. जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि आरोपों में कितनी सच्चाई है. यह मामला सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और कंटेंट क्रिएटर्स की दुनिया में रिश्तों और भरोसे को लेकर कई सवाल खड़े कर रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 06, 2026 11:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).