तीसरे टेस्ट से टीम इंडिया के लिए आई अच्छी खबर, मायूस होंगे अंग्रेज

विराट की फिटनेस को लेकर बोर्ड ने कोई जानकारी नहीं दी है. वह दुसरे टेस्ट के दौरान चोटिल हो गए थे

टीम इंडिया (Photo Credits Twitter)

बर्मिघम और लॉर्ड्स में करारी शिकस्त झेलने वाली टीम इंडिया तीसरे टेस्ट को जीतने के लिए बेताब है. विराट के वीर इस मैच में जख्मी शेर की तरह वार करने के इरादे से उतरेगा. 18 अगस्त से शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट के लिए टीम इंडिया को एडी चोटी का जोर लगाना होगा. वैसे नॉटिंघम में होने वाले तीसरे टेस्ट से पहले टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर आई है. तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इस मैच के लिए फिट हो गए हैं. बुमराह तीसरे मैच में प्‍लेइंग इलेवन का हिस्‍सा बनने के लिए उपलब्‍ध रहेंगे.

बता दें कि जसप्रीत बुमराह के बाएं हाथ में चोट लग गई थी. इसीके चलते वह इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 और वनडे सीरीज के अलावा पहले दो टेस्ट मैचों से भी बाहर हो गए थे. 4 जुलाई को उनकी सर्जरी भी हुई थी. वैसे बुमराह को लगातार प्रैक्टिस करते देखा जा रहा है. वह नेट सेशन में भी टीम इंडिया के दुसरे खिलाडियों के साथ पसीना बहा रहे हैं.

जसप्रीत बुमराह के साथ  ही आर अश्विन और हार्दिक पंड्या को भी फिट घोषित किया गया है. हालांकि विराट की फिटनेस को लेकर बोर्ड ने कोई जानकारी नहीं दी है. वह दुसरे टेस्ट के दौरान चोटिल हो गए थे.

Share Now

संबंधित खबरें

How And Where To Watch India National Cricket Team vs West Indies National Cricket Team 1st ODI Match Live Streaming: यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज पहले वनडे मैच का लाइव लुत्फ

India vs West Indies 1st ODI Match Preview: तिरुवनंतपुरम में कल खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

India vs West Indies, 1st ODI Match Greenfield International Stadium Pitch Report: तिरुवनंतपुरम में बरसेंगे रन या गिरेगा विकेटों का तूफान? रोमांचक मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट

India vs West Indies 1st ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज पहला वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी