Ireland Women National Cricket Team vs Pakistan Women National Cricket Team, 1st T20I Match 2025 Live Toss And Scorecard Update: आयरलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज (T20I Series) का पहला मुकाबला आज यानी 6 अगस्त को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला डबलिन (Dublin) के कैसल एवेन्यू (Castle Avenue) में खेला जा रहा हैं. दोनों टीमें पहला मुकाबला जीतकर सीरीज में बढ़त हासिल करना चाहेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीजन में आयरलैंड महिला की अगुवाई गैबी लुईस (Gaby Lewis) कर रहीं हैं. जबकि, पाकिस्तान महिला की कमान फातिमा सना (Fatima Sana) के कंधों पर हैं. दोनों टीमों के बीच आखिरी टी20 इंटरनेशनल सीरीज फरवरी 2023 में खेला गया था. इस रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में दोनों टीमें इन धुरंधर खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रहीं हैं. यह भी पढ़ें: Ireland Women vs Pakistan Women, 1st T20I Match Winner Prediction: आयरलैंड और पाकिस्तान के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी
पाकिस्तान ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर
आयरलैंड: गैबी लुईस (कप्तान), एमी हंटर (विकेटकीपर), ओर्ला प्रेंडरगैस्ट, लीह पॉल, लॉरा डेलानी, रेबेका स्टोकेल, एवा कैनिंग, जेन मैगुइरे, अर्लीन केली, कारा मरे, लारा मैकब्राइड.
पाकिस्तान: गुल फ़िरोज़ा, मुनीबा अली (विकेटकीपर), सिदरा अमीन, आलिया रियाज़, इमान फातिमा, नतालिया परवेज, डायना बेग, फातिमा सना (कप्तान), रमीन शमीम, नाशरा संधू, सादिया इकबाल.
आयरलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड
आयरलैंड की टीम पिछले महीने जिम्बाब्वे के खिलाफ 3-0 की शानदार जीत के साथ प्रतियोगिता में उतरेंगे. आयरलैंड अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगा और वुमेन इन ग्रीन के खिलाफ आगामी सीरीज की जोरदार शुरुआत करना चाहेगा. दूसरी तरफ, टी20 इंटरनेशनल में पाकिस्तान की आखिरी उपस्थिति 2024 में महिला टी20 विश्व कप के दौरान थी, जहां वे अपने चार ग्रुप-स्टेज मैचों में से तीन हारकर बाहर हो गए थे. फातिमा सना की अगुवाई वाली टीम आयरलैंड के खिलाफ हालात बदलने की उम्मीद कर रही होगी.
आयरलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच अब तक कुल 23 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान पाकिस्तान की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. पाकिस्तान की टीम ने 16 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, आयरलैंड की टीम को महज चार मैचों में जीत मिली हैं. जबकि, तीन मैचों का कोई परिणाम नहीं निकला हैं. इस सीरीज में आयरलैंड की टीम अपने आकंड़ें बेहतर करना चाहेगी.
नोट: आयरलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.












QuickLY