IPL 2023, RR vs PBKS Match Prediction: राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स में कौन मरेगा बाजी? मैच से पहले यहां जानें किसका पड़ला भारी

राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच देखा जाए, तो राजस्थान रॉयल्स का पलड़ा भारी नजर आ रहा है. यह दोनों टीमें अब तक 24 बार आमने सामने हुई है. जिसमें राजस्थान रॉयल्स ने 14 मुकाबलों में जीत दर्ज की है. वहीं, राजस्थान को 10 में हार का सामना करना पड़ा है. दूसरी तरफ, पंजाब किंग्स को 10 मुकाबलों में जीत हासिल हुई है, तो 14 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है.

राजस्थान रॉयल्स बनाम पंजाब किंग्स (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) 2023 का आगाज हो चुका है. आईपीएल में आज राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) और पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के बीच कांटे की टक्कर होगी. राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी जहां संजू सैमसन (Sanju Samson) के ही हाथों में है, वहीं पंजाब किंग्स के लिए इस सीजन में शिखर धवन (Shikhar Dhawan) कप्तानी करते नजर आएंगे. यह दोनों कप्तान अपनी-अपनी टीम को इस सीजन का पहला मैच जिता चुके हैं. राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल के 16वें सीजन के अपने पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 72 रन से मात दी थी.

इस मैच के ज़रिए दोनों ही टीमें टूर्नामेंट में अपना-अपना दूसरा मुकाबला खेलेंगी. गुवाहटी के मैदान पर उतरने से पहले दोनों ही टीमें अपने पहले मुकाबले में विजयी रहे चुकी हैं. राजस्थान ने अपनी प्रतिष्ठा के अनुसार ही सीजन 16 का आगाज किया था. टीम इस बार खिताबी दावेदार के रूप में काफी मजबूत नजर आ रही है. इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज जोस बटलर टीम के लिए सबसे बड़े ट्रंप कार्ड हैं. कप्तान संजू सैमसन और यशस्वी जायसवाल भी अच्छी लय में हैं. IPL 2023 Match 8, RR vs PBKS, Stats And Record Preview: राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स की भिड़त आज, इस मुकाबले में बन सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड; आंकड़ों पर एक नजर

पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स हेड टू हेड

राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच देखा जाए, तो राजस्थान रॉयल्स का पलड़ा भारी नजर आ रहा है. यह दोनों टीमें अब तक 24 बार आमने सामने हुई है. जिसमें राजस्थान रॉयल्स ने 14 मुकाबलों में जीत दर्ज की है. वहीं, राजस्थान को 10 में हार का सामना करना पड़ा है. दूसरी तरफ, पंजाब किंग्स को 10 मुकाबलों में जीत हासिल हुई है, तो 14 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है.

मैच प्रीडिक्शन

बता दें कि इस मुकाबले में आकंड़ों के हिसाब से राजस्थान रॉयल्स की पलड़ा भारी नजर आ रहा है. हालांकि इस बार पंजाब किंग्स के पास कगीसो रबाडा और अर्शदीप सिंह जैसे गेंदबाज़ों के साथ शानदार गेंदबाजी अटैक है. वहीं राजस्थान रॉयल्स की टीम जॉस बटलर, यशस्वी जयसवाल और कप्तान संजू सैमसन जैसे मज़बूत टॉप ऑर्डर के साथ मैदान पर उतरेगी. दोनों टीमों के बीच यह मैच गुवाहटी में खेला जाना है. यह गुवाहटी में खेला जाने वाला आईपीएल का पहला मैच होगा. इस मैच में राजस्थान रॉयल्स फेवरेट रहेगी. अब देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी टीम बाज़ी मारती है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन:

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन, देवदत्त पडीक्कल, शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, जेसन होल्डर, आर अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, केएम आसिफ, युजवेंद्र चहल.

पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह, शिखर धवन, भानुका राजपक्षा, जितेश शर्मा, सिकंदर रजा, सैम कर्रन, एम शाहरुख खान, हरप्रीत बरार, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह, कगिसो रबाडा.

Share Now

संबंधित खबरें

Zaheer Khan CSK Head Coach: चेन्नई सुपर किंग्स ने जहीर खान को बनाया नया हेड कोच; स्टीफन फ्लेमिंग के 18 साल के सुनहरे युग के बाद 'येलो आर्मी' में बड़ा बदलाव

England vs Sri Lanka, 3rd T20I Match Scorecard: मैनचेस्टर में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 8 विकेट से रौंदा, जोस बटलर ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd T20I Match Scorecard: मैनचेस्टर में श्रीलंका ने इंग्लैंड के सामने रखा 125 रनों का लक्ष्य, पथुम निसांका और कामिंडु मेंडिस ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd T20I Match Live Score Update: मैनचेस्टर में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट