IPL 2021: स्टार बल्लेबाज केन विलियमसन ने अपनी वापसी को लेकर दिया बड़ा बयान, SRH को मिलेगी राहत

हैदराबाद को आईपीएल (IPL) के इस सीजन में रॉयल चेलेंजर बेंगलोर (RCB) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन इससे पहले मार्च में चोट के कारण बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज से भी बाहर रहे थे.

केन विलियम्सन (Photo: IANS)

मुंबई: सनराइजर्स हैदराबाद (SunRisers Hyderabad) के कीवी बल्लेबाज केन विलियम्सन (Kane Williamson) पूरी तरह फिट होने को लेकर आश्वस्त हैं जिसके बाद वह जल्द ही टीम में वापसी करेंगे. विलियम्सन के फिट होकर वापस लौटने पर डेविड वार्नर की कप्तानी वाली टीम को राहत मिलेगी और उसका बल्लेबाजी क्रम मजबूत होगा. कीवी कप्तान केन विलियमसन की बल्लेबाजी के मुरीद हुए सचिन तेंदुलकर, कही ये बड़ी बात

हैदराबाद को आईपीएल (IPL) के इस सीजन में रॉयल चेलेंजर बेंगलोर (RCB) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन इससे पहले मार्च में चोट के कारण बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज से भी बाहर रहे थे.

विलियम्सन ने कहा, "रिकवरी अच्छी चल रही है और मेरा ध्यान दर्द से मुक्त होकर जल्द वापसी करने पर है. मुझे पूरी उम्मीद है कि मैं फिट होकर एक सप्ताह के अंदर वापसी करूंगा."

उन्होंने कहा, "रिहेब और अभ्यास में संतुलन बनाना जरूरी है. मैं जल्द से जल्द पूरी तरह फिट होने को लेकर आश्वस्त हूं."

विलियम्सन को हाल ही में चौथी बार सर रिचर्ड हेडली मेडल से सम्मानित किया गया था.

Share Now

संबंधित खबरें

Virat Kohli IPL Stats Against MI: आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 20वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर अपनी दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Rohit Sharma IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं रोहित शर्मा का प्रदर्शन, ‘हिटमैन’ के आकंड़ों पर एक नजर

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 19वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की हैट्रिक लगाना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू